फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand coaches selected for asian championship

पहाड़ के इन बेटों ने नाम किया रोशन, एशियन चैंपियनशिप में बने भारतीय टीम के कोच

Mon, 03 Jul 2017 01:09 PM IST
हरीश पांडे / अमर उजाला, हल्द्वानी
हरीश पांडे / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 03 Jul 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand coaches selected for asian championship
बॉक्सिंग

थाईलैंड के मलाया में तीन जुलाई से 10 जुलाई तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए गई भारत की टीम में दो उत्तराखंड के कोच शामिल हैं। इनमें एक का नाम मुकेश बेलवाल और दूसरे अभिषेक शाह हैं।

विज्ञापन


यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इन दोनों के इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचने पर पूर्व खिलाड़ियों और बॉक्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश की बॉक्सिंग को नया आयाम मिलेगा। खिलाड़ी इस खेल के प्रति और आकर्षित होंगे।
विज्ञापन


यूथ एशियन बाक्सिंग प्रतियोगिता में देश के 10 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। इनके साथ हल्द्वानी निवासी मुकेश बेलवाल और नैनीताल निवासी अभिषेक शाह भी साथ गए हैं। हल्द्वानी के मुकेश बेलवाल चौथी कुमाऊं रेजीमेंट में बाक्सिंग कोच हैं। रानीखेत में यह अभी तक कुमाऊं के बॉक्सर की प्रतिभा को निखारने में जुटे थे। इससे पूर्व वह राष्ट्रीय मुक्केबाजी में कई पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में 1995 से 1999 तक कोचिंग ली

uttarakhand coaches selected for asian championship
stadium

उधर नैनीताल निवासी अभिषेक शाह स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ इंडिया (साई) में कोच हैं। इस वक्त वह गुवाहाटी में तैनात हैं। अभिषेक शाह ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में 1995 से 1999 तक कोचिंग ली है।

मुकेश के बड़े भाई खेमानंद बेलवाल भी बॉक्सिंग कोच हैं और वर्तमान सीनियर भारतीय मुक्केबाजी टीम के साथ पटियाला में कोचिंग दे रहे हैं। फोन पर हुई बातचीत में आईटीबीपी के चीफ कोच और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में रेफरी/जज जोगेंद्र सोन और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र भट्ट ने बताया कि इन दोनों के इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचने का असर निश्चित ही प्रदेश के मुक्केबाजों को होगा।

इसके अलावा भट्ट ने कहा कि इन दोनों के वापस आने पर इनकी योग्यता का फायदा यहां के बच्चों को दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश पांडे, हल्द्वानी क्रीडा संघ के महासचिव गोपाल बेलवाल आदि ने दोनों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed