फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cm trivendra singh rawat Release Aparajita Poster

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 'अपराजिता' को सराहा, कहा महिलाओं के बिना देश की तरक्की संभव नहीं

Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand  cm trivendra singh rawat Release Aparajita Poster
अपराजिता का पोस्टर जारी करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को नैनीताल में अमर उजाला के संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर और लोगो जारी किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा और गरिमा की रक्षा में ‘अपराजिता’ अभियान अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे समाज की चिंता के विषय होने चाहिए। भाजपा सरकार ने भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखकर प्रारंभ किया है। देश में आठ करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन दिए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय भी नारी गरिमा का प्रतीक है।  
विज्ञापन


क्या है अभियान
‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए एक साझा मंच तैयार करने की मुहिम है। समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। इसके लिए सबसे बड़ी जरूरत है समुदाय निर्माण की। यह ऐसा समुदाय होगा जो नारी गरिमा को लेकर सतर्क और हमेशा प्रयासरत भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं पीछें रहीं तो देश तरक्की नहीं कर सकता : डॉ. लुबना 

Uttarakhand  cm trivendra singh rawat Release Aparajita Poster
डा लुबना

मिसेज इंडिया यूनिवर्स डॉ. लुबना बिर्रिंग ने अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और शोषण सहित तमाम पहलुओं को लेकर अपराजिता अभियान सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि अभियान से जुड़ी टीम अच्छा काम करेगी और महिलाओं को शोषण से मुक्ति दिलाने में अभियान कारगर साबित होगा। 

सोमवार को ओमेक्स कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. लुबना ने चिंता जताई कि इतने बड़े देश में बेटियों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता है। घरों में भी बेटियों पर तमाम बंदिशें रहती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने के स्तर पर ही देश की उन्नति निर्भर है। यदि महिलाएं आगे नहीं बढ़ेंगी तो देश की आधी जनता पीछे रह जाएगी। जिस देश में आधी जनता पीछे रहेगी, वह देश कभी भी पूरी तरह से तरक्की नहीं कर सकता है। आज के दौर में महिलाओं की उन्नति और विकास पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पुरुषवादी समाज में महिलाएं कितना भी आगे बढ़ जाएं, उन्हें पूरे अधिकार नहीं दिए जाते हैं। महिलाओं में सब कुछ करने का माद्दा है। महिलाओं ने धरती से लेकर चांद तक कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। यदि महिलाएं हिम्मत करेंगी तो न तो पीछे रहेंगी और न ही कोई उनका शोषण की कर सकेगा। उन्होंने कहा कि अपराजिता अभियान इसमें अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने महिलाओं को एक शेर के माध्यम से संदेश दिया कि ‘वाकिफ कहां जमाना हमारी उड़ान से, वो और थे जो हार गए आसमान से...’।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed