फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM Trivendra Singh Rawat dream project Suryadhar lake inaugurated Today

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र ने सूर्यधार झील का किया लोकार्पण, टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में होगी विकसित

Sun, 29 Nov 2020 07:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: CM Trivendra Singh Rawat dream project Suryadhar lake inaugurated Today
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सूर्यधार बांध का निर्माण पूरा होने पर रविवार को उसका लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उम्मीद जताते हुए कहा कि बांध क्षेत्र के विकास में कारगर भूमिका का निवर्हन करेगा। बांध को पर्यटन के नए डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने की योजना पर काम होगा। उनका अगला प्रोजेक्ट सांइस कॉलेज की स्थापना करना है, जिससे शोध को बढ़ावा दिया जा सके।

विज्ञापन


थानो न्याय पंचायत के सिल्ला चौकी क्षेत्र में जाखन नदी पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई। कहा कि उन्होंने सुचारू पेयजल और बिजली के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय काम किया। ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पेयजल कनेक्शन दिया। अटल आयुष्मान से 22 हजार अस्पतालों में उपचार का लाभ राज्य के लोग ले सकते हैं।
विज्ञापन



कहा कि किसानों का पसीना सूखने से पहले उनका भुगतान देने की योजना पर काम करते हुए गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान हुआ। कहा कि सूर्यधार बांध से हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। लंबे समय तक लोगों को सुुचारू पेयजल भी मुहैया हो जाएगा। 400 करोड़ के व्यय से बनाए जाने वाले सांइस कॉलेज के लिए करीब 35-40 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित भी किया चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष मुकेश मोहन ने सूर्यधार परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कोविड के समय थोड़ा विलंब जरूर हुआ, लेकिन रिकार्ड समय पर परियोजना को तैयार कर लिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र पंवार, वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा, अन्य पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष खेम सिंह पाल, सीएम के भाई वीरेन्द्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, डोईवाला अध्यक्ष विनय कतंडवाल, राजेंद्र मनवाल, दीवान सिंह रावत, पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता और अमित शाह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक टीमों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

सूर्यधार बांध से अच्छे परिणाम को लेकर सीएम हैं आशान्वित

सूर्यधार बांध से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को काफी उम्मीद है। लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि साल 2015-16 में इस क्षेत्र में आकर उन्होंने इस पर योजना बनाकर क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या को हल करने का मन बनाया था। मुख्यमंत्री की बागडोर आने पर सूर्यधार बांध को अपनी प्राथमिकता में रखा। सीएम ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से नौकायन, पिकनिक के अलावा सूर्यधार बांध पक्षी विहार के रूप में भी विकसित हो सकता है।

देश विदेश के पक्षी यहां आकर सैलानियों को आकर्षित कर सकते हैं। सरकार इस दिशा में भी काम करेगी। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति अथवा बसंत पंचमी जैसे पर्वों पर इस नैसर्गिक जगह पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को आर्कषित करेंगे। बताया कि 1280 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 33500 लोगों को पेयजल मिल सकेगा। परियोजना के अच्छे परिणाम और सुखद संदेश देगी। स्थानीय स्तर पर लोगों का यह रोजगार देने का प्रभावी माध्यम भी बनेगा। इसके अलावा बांध से मिलने वाले तमाम फायदे भी गिनाऐ।

लोकार्पण अवसर पर यह लोग रहे मौजूद
सूर्यधार बांध के लोकार्पण अवसर पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव, दायित्वधारी कृष्ण कुमार सिंघल, घनानंद घन्ना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी, जिला पंचायत सदस्य अनीता सेमवाल, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान धर्मपाल, विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, पंकज शर्मा, सुभाष रावत, गीताजंलि रावत, अरुण सूद, संजीव सैनी, रोहित क्षेत्री, नरेंद्र नेगी, राजन गोयल, संतोष चौहान, अशोकराज पंवार, विनोद राणा, संपूर्ण रावत, सतीश सेमवाल, लेखराज सिंधवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed