फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat Attack on maafi who Make Conspiracy

सीएम को घेरना चाहते हैं भ्रष्टाचारी और माफिया, उन्हें प्रदेश में घुसने नहीं दिया जाएगा: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Fri, 30 Oct 2020 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Oct 2020 11:21 PM IST
सार

  • बोले त्रिवेंद्र रावत, साढ़े तीन साल से हो रहे हैं षड्यंत्र 
  • कहा, मिलकर हमला करने का प्रयास कर रहा है भ्रष्टाचारी तंत्र

विज्ञापन
Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat Attack on maafi who Make Conspiracy
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तमाम भ्रष्टाचारी और माफिया लोग मुख्यमंत्री को घेरना चाहते हैं। पहले मुख्यमंत्रियों के साथ उन्होंने ऐसा किया। लेकिन वे अपनी गलतफहमी दूर कर लें। इस राज्य में उन्हें बिल्कुल जगह नहीं दी जाएगी। उनको यहां घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल से उनके खिलाफ तमाम तरह के षड्यंत्र हुए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उनका यह बयान सीबीआई जांच को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले और उस पर लगी सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद आया। हालांकि मुख्यमंत्री ने अदालती मामले का जिक्र नहीं किया। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिश हो रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके और उनकी सरकार के खिलाफ साढ़े तीन सालों में तमाम तरह के षड्यंत्र हुए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम जिस नीति पर चल रहे हैं, उस पर हम पूरी तरह से अडिग हैं। कोई हमें हमारे रास्ते से अलग नहीं कर सकता है। सीएम का इशारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की ओर था। उन्होंने कहा कि करप्शन के खिलाफ पहले दिन से जो संकल्प व्यक्त लिया था, उस पर जिस दिन तक कुर्सी पर हैं, उसी ऊर्जा और उसी भाव के साथ डटे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया लोग मुख्यमंत्री को घेरना चाहते हैं

तमाम भ्रष्टाचारी और माफिया लोग मुख्यमंत्री को घेरना चाहते हैं। आज वो  सरकार को किसी तरह से ब्लैक मेल करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वे अपनी गलतफहमी दूर कर लें।  

इसे भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने और अधिक स्पष्टता के साथ जाहिर किया। चौहान ने कहा, सत्ता के गलियारों में पावर ब्रोकर्स की भरमार रहती थी। त्रिवेंद्र सिंह सरकार ने उसका पूरी तरह से सफाया कर दिया। उसी का नतीजा है कि तमाम सारे लोगों ने हताशा, निराशा और कुंठा में उनके विरुद्ध तमाम तरह के षड्यंत्रों को अंजाम देने का प्रयास किया।

हरीश रावत जी क्या स्टिंगबाज से दोस्ती हो गई?
हाईकोर्ट के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर हमलावर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज किया। उन्होंने कहा, मैं हरीश रावत जी से पूछना चाहता हूं जब आपका स्टिंग हुआ था, तब ये ब्लैक मेलर था, स्टिंगबाज था। आज क्या उससे दोस्ती हो गई है? उसका भी रहस्य खोल दें, उस रहस्य को दबाए मत रखिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed