फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rekha arya case dehradun police team heads to bareilly SIT to probe audio and video Uttarakhand News

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण, बरेली रवाना हुई दून पुलिस की टीम, ऑडियो की होगी फॉरेंसिक जांच

Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच तेज हो गई है। एसआईटी अब आरोपी के आपराधिक इतिहास से जुड़े तथ्य जुटाने के साथ वायरल ऑडियो-वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराएगी। मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने पर टीम उनके बयान भी दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Rekha arya case dehradun police team heads to bareilly SIT to probe audio and video Uttarakhand News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लगाए आरोपों की जांच के लिए दून पुलिस की टीम बरेली रवाना हो गई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल के साथ आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाएगा। वहीं, प्रकरण में सामने आए वायरल ऑडियो, वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। एसआईटी मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके बयान भी दर्ज करेगी।

विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को कैंट थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द कहने, धोखाधड़ी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनियों में निदेशक पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस इन सभी आरोपों की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। एसआईटी प्रभारी एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि प्रकरण में सामने आए ऑडियो की सत्यता जांचने के लिए उसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। गिरधारी लाल साहू ने ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार किया गया बताते हुए आरोपों को खारिज किया है। ऐसे में जांच के दौरान ऑडियो की प्रामाणिकता और उससे जुड़े तथ्यों का सत्यापन महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  अंकिता भंडारी हत्याकांड, सुरेश राठौर से सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ, उर्मिला सनावर का आया बयान

दस्तावेज और हस्ताक्षरों का होगा मिलान

कंपनी के निदेशक पद से हटाए जाने के मामले में एसआईटी संबंधित दस्तावेज जुटाकर उन पर दर्ज हस्ताक्षरों का मिलान कराएगी। इससे यह पता लगाने का प्रयास होगा कि दस्तावेजों में किसी तरह की कूटरचना की गई या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात जया बलूनी के नेतृत्व में दस सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। तनाव और तबीयत बिगड़ने के कारण मंत्री फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनके बयान दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed