उत्तराखंड: सीएम तीरथ की फिसली जुबान, कहा- अमेरिका ने हमें 200 सालों तक गुलाम बनाकर रखा
फटी जींस के विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए सीएम तीरथ ने एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि लोग हैरान रह गए। उन्होंने उत्तराखंड के रामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी को लेकर चर्चा की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत ने इस बीमारी से बेहतर तरीके से निपटा। इसी दौरान उन्होंने कह दिया कि, अमेरिका ने हम 200 से ज्यादा सालों तक राज किया और इस समय वह संघर्ष कर रहा है। जबकि भारत अमेरिका नहीं बल्कि ब्रिटिश का गुलाम रहा।
#WATCH "...As opposed to other countries, India is doing better in terms of handling #COVID19 crisis. America, who enslaved us for 200 years and ruled the world, is struggling in current times," says Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat pic.twitter.com/gHa9n33W2O
— ANI (@ANI) March 21, 2021विज्ञापन
सीएम बोले-दो बच्चे थे इसलिए कम राशन दिया
रविवार को रामनगर पहुंचे सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक और ऐसा बयान दिया जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि 'लोगों में सरकार द्वारा बांटे गए चावल को लेकर जलन भी होने लगी कि दो सदस्यों वालों को 10 किलो जबकि 20 सदस्य वालों को एक क्विंटल अनाज क्यों दिया गया ? उन्होंने कहा की ‘भैया इसमें दोष किसका है, उसने 20 पैदा किए, आपने दो किए, तो उसको एक क्विंटल मिल रहा है, इसमें जलन काहे का। '
सोशल मीडिया में खूब हुई आलोचना
दस मार्च को जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ ली थी तो किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि 11 दिन के भीतर ही वे राष्ट्रीय स्तर पर विवादों में आ जाएंगे। 11 दिन में उन्होंने इतने विवादित बयान दिए, कि वह जमकर वायरल हुए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयानों पर छिड़े विवाद से देशभर में सियासत गरमा गई है। सड़क से लेकर संसद तक में बयानों पर उबाल दिखा। विपक्षी पार्टियों समेत विभिन्न संगठनों ने सीएम के जींस और फिर शॉर्ट्स से संबंधित बयान की जमकर आलोचना की। इतना ही नहीं पिछले करीब दो दिन से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ट्विटर और फेसबुक पर टॉप ट्रेंड में था। वहीं, फेसबुक पर भी हैशटैग रिप्ड जींस, रिप्ड पैंट, रिप्ड बॉडी और तीरथ सिंह रावत ट्रेंड में रहा।