{"_id":"9799eb7a9b6cfe0fb39b2ebe3499b799","slug":"uttarakhand-cm-personal-secretary-sting-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड CM की राह का ‘ब्रेकर’ बन गया स्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड CM की राह का ‘ब्रेकर’ बन गया स्टिंग
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सचिव के कथित स्टिंग ऑपरेशन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत की राजनीतिक रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति की बिसात पर शह-मात का खेल चल रहा है। कांग्रेस के भीतर ही हरीश रावत के कुछ कथित दोस्त भाजपा नेताओं के संपर्क में रहकर आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। यही कारण है कि इस घटना के बाद कशमकश के दौर से गुजर रहे हरीश रावत को पुरानी लय में आने में वक्त लगेगा।
मुख्यमंत्री भले ही इस मुद्दे पर भाजपा को कोसें, स्टिंग करने वाले पर सवाल खडे़ करें, लेकिन कांग्रेस और सरकार के भीतर उनके विरोधी भी हालात पर पूरी नजर रखे हुए हैं। इस स्टिंग के बाद एक कॉमन बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस में हरीश के कथित दोस्त स्टिंग के इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
भाजपा तो विपक्ष है, वह इसलिए इस मुद्दे को लंबा चलाएगी, लेकिन कांग्रेस में हरीश के कथित दोस्त सरकार में मुख्यमंत्री की ‘वन मैन आर्मी’ वाली छवि से आहत होकर इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं। अब इस शह-मात के खेल में बाजी किसके हाथ लगेगी यह तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा दोनों के लिए चुनौती
प्रदेश की सियासत में स्टिंग के तूफान के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही राजनीतिक कौशल का इम्तिहान होना बाकी है। भाजपा के सामने इस मुद्दे को विधानसभा चुनाव तक जिंदा रखने की चनौती है। वहीं, कांग्रेस की उलझन यह है कि बेवक्त पैदा हुए इस विवाद से कैसे पीछा छुड़ाया जाए।