अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर उत्तराखंड सीएम ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। अटल जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देते हुए विशेष औद्योगिक पैकेज भी स्वीकृत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से विशेष लगाव होने के नाते उत्तराखंड की जनता सदैव उनकी आभारी रहेगी। अटल जी का पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। वे देश के पहले विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया। पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण कराकर पूरी दुनिया में भारत की अटल मजबूती का संदेश दिया।
पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में अटल जी के दृढ़ नेतृत्व में भारतीय सेना ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया। उनके कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण आर्थिक व संरचनात्मक सुधार किए गए। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों शहरों को सड़कों से जोड़ा गया, जिसके कारण भारत में आर्थिक विकास को एक नई गति मिली।
पोखरन में परमाणु परीक्षण कर वाजपेयी ने मनवाया था लोहा
लक्सर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश को शिखर पर ले जाने के लिए इतनी दृढ़ता के साथ फैसले लिए उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शुक्रवार को कस्बे के शिवपुरी में स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरन में परमाणु परीक्षण कर विश्व के दूसरे देशों के सामने भारत का लोहा मनवाया था। उन्होंने हमेशा हिंदी को प्रमुखता दी व देश को सर्वोपरि माना।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जय विज्ञान का नारा दिया एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना लागू कर देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों को स्टेशनरी पुस्तकें, पेंसिल रबड़ आदि वितरित किए। इस मौके पर निपेंद्रचौधरी, राहुल गर्ग, राहुल अग्रवाल, हिमांशु गोयल, मोहित वर्मा, तपनबनर्जी, अरविंद कल्याणी, मनीष गोयल, ममता गौतम, अनीता राजपूत, पूर्ण चंद कश्यप, दीपक चटर्जी, प्रदीप वर्मा, नरेंद्र चंद्र पंत, सचिन मित्तल, नरेश कुमार, गौरव बिंदल, प्रशांत पाराशर, पाल सिंह रंधावा, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।