{"_id":"5c34484bbdec222c35626b20","slug":"uttarakhand-cm-inaugurates-khel-mahakumbh-2018-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Tue, 08 Jan 2019 04:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का मंगलवार को आगाज हो गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न खेलों के कोच को प्रशिक्षण देने के लिए विदेशों से कोच बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा खेल महाकुंभ का उद्देश्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देना है। इसमें न्याय पंचायत स्तर तक के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। यही वजह है इस महाकुंभ में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस महाकुंभ में 13 खेलों में 7410 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इस वर्ष विकासखंड, जनपद और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि भी दोगुनी कर दी है। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस अवसर पर खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, डॉ भूपिंदर कौर औलख और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन