फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm harish rawat on facebook

फेसबुक पर सीएम रावत से मांगा हिसाब-किताब

Wed, 16 Apr 2014 06:43 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Apr 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm harish rawat on facebook

चुनावी बेला में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी आफिशियल फेसबुक पेज के जरिए वर्चुअल वर्ल्ड में अवतरित हो चुके हैं।

विज्ञापन


इस पेज पर उन्होंने यूपीए की एनडीए से तुलना की है और बताने की कोशिश की है कि एनडीए के वक्त बेरोजगारी चरम पर थी। लेकिन यूजर्स हैं कि सीएम को भी नहीं बख्श रहे। सीएम को वोटरों के हिसाब-किताब का सामना करना पड़ रहा है।

युवा वोटर बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। उनका सवाल है-रोड कब बनेगी?

पलायन का मुद्दा गरमाया

uttarakhand cm harish rawat on facebook

एक युवा ने पलायन का मुद्दा उठाया है तो वहीं एक मुसलिम युवा शिक्षकों के लिए कुछ किए जाने का सवाल दोहराते हैं।

मुख्यमंत्री का यह पेज इसी अप्रैल को बनाया गया है। एक फेसबुक यूजर सुनील सेमवाल इसे ‘नेताजी का जोश, ओनली फार वोट...’ बता रहे हैं तो वहीं एक अन्य युवा दीपक नौटियाल ने मुख्यमंत्री के सामने बेरोजगारी का प्रश्न उठाया है।

इस युवा का कहना है कि राज्य में पलायन जारी है। नौकरी के लिए युवा पहाड़ छोड़ रहा है। सरकार ने उनके लिए क्या किया? क्या करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का मुद्दा उठाया

uttarakhand cm harish rawat on facebook

एक अन्य फेसबुक यूजर भुवन भट्ट ने अपने यहां सड़क का मुद्दा उठाया है। मिन्हाजुल पूछ रहे हैं कि शिक्षकों के लिए क्या किया जा रहा है। रिंकू सिंह की गुहार है कि युवा की तरफ भी ध्यान दिया जाए। यह अलग बात है कि उनके इस पेज केफालोअर नौ हजार से भी अधिक हो चुके हैं। फिर भी केवल

भारतीय जोकर्स पार्टी हटाया
इसी पेज पर लगभग तीन दिन पूर्व एक फोटो अपलोड किया गया था। इसमें नरेंद्र मोदी को पीठ के पीछे खंजर लिए दिखाया गया था। भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के लिए भारतीय जोकर्स पार्टी शब्द का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन अब इसे हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed