फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami strict on communal tension in Nainital said those who break the law will not be spared

Uttarakhand: नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव पर CM धामी सख्त, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे कानून तोड़ने वाले और अपराधी

Fri, 02 May 2025 07:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 May 2025 07:22 PM IST
सार

Uttarakhand News: मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक समेत सभी अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफवाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami strict on communal tension in Nainital said those who break the law will not be spared
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बने सांप्रदायिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों पर भी सख्त एक्शन हो। उन्होंने जिला प्रशासन को दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की देखभाल व परिवार की सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों से मामले की पूरी रिपोर्ट ली। मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक समेत सभी अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफवाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि उत्तराखंड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल में 18 घंटे सांप्रदायिक तनाव: पुलिस से झड़प...बाजार बंद, खौफजदा पर्यटक लौटे; बुकिंग भी होने लगी कैंसिल

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, एपी अंशुमन, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, वर्चुअल माध्यम से आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, आईजी कुमांऊ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया, एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा और एसएसपी ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा मौजूद थे।

सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता और सावधानी बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को किरायेदारों के सत्यापन, रेहड़ी-पटरी,वालों, अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने वालों और जिन लोगों के अवैध तरीके से प्रमाण पत्र बनाए गए हैं, उन मामलों में की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed