फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Press Conference and Ask 10 Questions to Congress Party

Uttarakhand: कांग्रेस के नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन पर सीएम धामी का वार, राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल

Sat, 24 Aug 2024 05:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Aug 2024 05:47 PM IST
सार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Press Conference and Ask 10 Questions to Congress Party
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी के जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन पर सवालों के तीर छोड़े। उन्होंने ये सवाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दागे। सीएम ने कहा कि गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आ गया।

विज्ञापन


शनिवार को सुभाष रोड स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की 'नेशनल कांफ्रेंस' के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है। सीएम ने नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे।

विज्ञापन

सीएम धामी ने राहुल गांधी से पूछे ये सवाल

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेस 'नेशनल कांफ्रेंस' के जम्मू-कश्मीर में फिर से 'अलग झंडे' के वादे का समर्थन करती है?
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35ए को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलने के जेकेएनसी के निर्णय का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गाधी, पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड' शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?


Dehradun: मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बोले सीएम धामी, मिड डे मील योजना को लेकर की बड़ी घोषणा

  • क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?
  • उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के जेकेएनसी के वादे के साथ है?
  • क्या कांग्रेस चाहती है कि 'शंकराचार्य पर्वत, तख़्त-ए-सुलिमान' और 'हरि पर्वत"कोह-ए- मारन' के नाम से जाने जाएं?
  • क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौंपने का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस पार्टी जेकेएनसी के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की जेकेएनस की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed