फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami orders Additional Secretary level Officers will stay overnight in all states

Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, प्रदेश के सभी में रात्रि प्रवास करेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी

Tue, 10 Dec 2024 09:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Dec 2024 09:11 PM IST
सार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami orders Additional Secretary level Officers will stay overnight in all states
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को राज्य के हर विकासखंड में जाकर वहां गांवों में रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। वे गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


प्रवास के दौरान वे स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे। साथ ही जनसमस्याओं से संबंधित एक रिपोर्ट शासन को भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा, इन भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान वे यह पता लगाएं कि राज्य में गांवों के विकास का क्या हाल है।
विज्ञापन


प्रदेश और केंद्र की ओर से संचालित विकास योजनाओं की क्या स्थिति है। स्थानीय लोगों की विशिष्ट समस्याएं क्या हैं। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार सभी अधिकारी विकास योजनाओं का निरीक्षण कर केंद्र और प्रदेश स्तर के ध्वजवाहक कार्यक्रमों व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ब्लॉक स्तर पर होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे। वे यह भी देखेंगे कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।

Uttarakhand: प्रदेश में निकाय चुनाव का रास्ता साफ,  राजभवन ने ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को दी मंजूरी

सरकार प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गंभीर है। पीएम मोदी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम अंत्योदय एवं गरीब कल्याण के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने के लिए तत्पर हैं। अपर सचिव स्तर के अधिकारी गांवों के प्रवास पर जाएंगे तो विकास की वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी शासन को हो सकेगी।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed