{"_id":"688a645db49d6e51f10bf2ca","slug":"uttarakhand-cm-dhami-order-kumaon-commissioner-will-investigate-the-child-s-death-case-in-bageshwar-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, बागेश्वर में बच्चे की मौत मामले की कुमाऊं कमिश्नर करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, बागेश्वर में बच्चे की मौत मामले की कुमाऊं कमिश्नर करेंगे जांच
Thu, 31 Jul 2025 12:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:00 AM IST
सार
सीएम ने कहा, बागेश्वर में बच्चे की चिकित्सा सुविधा में लापरवाही से मौत का मामला दुर्भाग्यपूर्ण व पीड़ादायक है। इस संवेदनशील प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कुमाऊं आयुक्त को तत्काल जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में डेढ़ साल के बच्चे की मौत मामले में कुमाऊं कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। कहा, जांच में लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, बागेश्वर में बच्चे की चिकित्सा सुविधा में लापरवाही से मौत का मामला दुर्भाग्यपूर्ण व पीड़ादायक है। अब तक सूचना प्राप्त सूचना में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कतिपय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: मतगणना कल...32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, विजयी जुलूस निकालने पर बैन
विज्ञापन
इस संवेदनशील प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कुमाऊं आयुक्त को तत्काल जांच के आदेश दिए गए। इस मामले में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता के विश्वास और जीवन की रक्षा में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।