{"_id":"639b6680f2fe2525e2579e7e","slug":"uttarakhand-cm-dhami-order-for-set-up-village-chaupals-in-all-districts-on-atal-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश, 25 दिसंबर को अटल जयंती पर सभी जिलों में ग्राम चौपाल लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश, 25 दिसंबर को अटल जयंती पर सभी जिलों में ग्राम चौपाल लगाएं
Thu, 15 Dec 2022 11:56 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:56 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी मेले में प्रदेशभर में भव्य आयोजन किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह मेला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर को सभी जिलों में ग्राम चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। वह खुद भी ग्राम चौपाल में भाग लेंगे। इसमें सभी मंत्री और अधिकारियों को भी प्रतिभाग करने के लिए कहा गया है। सरकार 14 जनवरी को उत्तरायणी उत्सव भी धूमधाम से मनाएगी। इस दिन सौर ऊर्जा की नई नीति आएगी और इससे जुड़ी योजनाओं की लांचिंग होगी।
विज्ञापन
सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी मेले में प्रदेशभर में भव्य आयोजन किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह मेला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा देता है। पंच प्रयागों व राज्य के अन्य संगम स्थलों व महत्वपूर्ण घाटों पर भी उत्तरायणी के दिन सूर्य उपासना पर्व का आयोजित होगा। मुख्य आयोजन बागेश्वर में किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाली पीढ़ियों को उत्तरायणी मेले के महत्व की जानकारी हो और अंतरराष्ट्रीय फलक पर इसे पहचान दिलाने के लिए भव्य आयोजन किए जाएं।
विज्ञापन
उत्तराखंड: विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, विशेष याचिका खारिज
विज्ञापन
उत्तरायणी पर्व पर सौर ऊर्जा के प्रति जन जागरूकता के लिए इससे सबंधित योजनाएं लांच होंगी। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में एवं ऊर्जा संरक्षण पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी। बागेश्वर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। लोक गीत, लोक नृत्य। उत्तराखंड की प्रमुख हस्तियों को सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित किया जाएगा। संगमों पर भव्य आरती होगी। हस्तशिल्प एवं फूड फेस्टिवल लगेगा।
9वीं से 12वीं के छात्रों प्रमाण पत्र मिलेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन दिवस पर प्रदेश के सभी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन आवश्यक प्रमाण पत्रों का वितरण करेगा। 25 दिसंबर से नौ फरवरी 2023 तक प्रमाण पत्रों के वितरण की प्रक्रिया पूरी होगी।
प्रदेश के सभी स्कूलों में 26 को मनेगा वीर बाल दिवस
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर सिख समाज के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिब जादा, जोरावर सिंह और साहिब जादा फतेह सिंह के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में वह स्वयं प्रतिभाग करेंगे। जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों में वीर बाल दिवस मनाया जायेगा।