फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami give appointment letters to 72 assistant professor launched NIRF portal

Uttarakhand: सीएम धामी ने 72 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दिए नियुक्तिपत्र, किया NIRF पोर्टल का शुभारंभ

Tue, 27 Aug 2024 11:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2024 11:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार की ओर से उद्यमिता और स्टार्टअप को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवाओं को इस तरह तैयार करना है कि वे सिर्फ रोजगार पाने वाले ही न बनें, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाला बनें।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami give appointment letters to 72 assistant professor launched NIRF portal
सीएम धामी ने दिए नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्तिपत्र दिए। वहीं, राज्य के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) इंस्टीट्यूट में 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान किए जाने के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरकार ने पिछले तीन साल में जनहित के कई निर्णय लिए। 16 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति दिए गए। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, शिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन पर युवाओं के भविष्य निर्माण की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


नवचयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों का यह पहला पड़ाव है। अब उनके पास अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन से बच्चों के भविष्य को संवारने की चुनौती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवचयनित असिस्टेंट प्रोफेसर अपने कार्य स्थल पर नवाचार का प्रयोग करेंगे। समाज की कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी डॉक्टरों की सुरक्षा, कोलकाता की घटना के बाद लिया फैसला

कहा, शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करेंगे और रोजगारपरक शिक्षा संग बच्चों को अच्छे संस्कार भी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार की ओर से उद्यमिता और स्टार्टअप को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवाओं को इस तरह तैयार करना है कि वे सिर्फ रोजगार पाने वाले ही न बनें, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाला बनें।


कहा, इसके लिए राज्य में देवभूमि उद्यमिता योजना शुरू की गई है। कहा, राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति प्रो. देवेंद्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

राज्य में की जा रही 20 मॉडल काॅलेजों की स्थापना
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, राज्य में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जा रही है। शोध को बढ़ावा देने के लिए शोधार्थियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। गौरव योजना के तहत राज्य के उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों को बैंकिंग एवं वित्तीय त्रिस्तरीय प्रशिक्षण एवं पांच हजार छात्रों के प्लेसमेंट का भी लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed