फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami gift to 11.50 lakh consumers on his birthday,50 Percent discount on 200 units of electric

Uttarakhand: अपने जन्मदिन पर सीएम धामी की 11.50 लाख उपभोक्ताओं को सौगात, बिजली बिल में मिलेगी 50% सब्सिडी

Mon, 16 Sep 2024 07:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Sep 2024 07:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने जन्म दिवस पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को अनेक सौगात दीं। 

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami gift to 11.50 lakh consumers on his birthday,50 Percent discount on 200 units of electric
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में 100 यूनिट तक और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को धामी सरकार अब 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी। अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणा की। उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। बिजली में छूट की सुविधा एक किलोवाट तक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। इस योजना का लाभ लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने जन्म दिवस पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को अनेक सौगात दीं। मुख्यमंत्री ने पिटकुल की एडीबी वित्त पोषित पांच परियोजनाओं 220 केवी जीआईएस सब स्टेशन सेलाकुई, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन आराघर, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन लोहाघाट, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन धौलाखेड़ा, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन खटीमा द्वितीय व संबंधित लाइन निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


Uttarakhand: स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली में चार % छूट, सीएम धामी ने की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल की परियोजनाओं गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में केंद्र पोषित आरडीएसएस योजना के तहत 16 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के स्थापना के कार्य एवं एडीबी से बाह्य सहायतित प्रोजेक्ट के तहत देहरादून की बिजली लाइनों को भूमिगत करने के कार्यों का शुभारंभ किया। इसमें लगभग 977 करोड़ की धनराशि खर्च होगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत निर्मित लक्ष्मी आवास योजना शिकारपुर, रुड़की के भवनों के 101 लाभार्थियों को कब्जा पत्र और चाबी सौंपी।



राज्य में मजबूत होगी विद्युत आपूर्ति और वितरण
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के सतत विकास के लिए सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं से विद्युत आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में और सुधार होगा। उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार बढ़ेगा। राज्य की आर्थिकी को और मजबूत आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

प्रदेश में नई कार्य संस्कृति सीएम ने बनाई : अग्रवाल
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री धामी ने कार्यभार संभालने के बाद से प्रदेश में नई कार्य संस्कृति बनाई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव ऊर्जा डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार, एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed