फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Assigns Responsibilities to Several More Leader Former Minister Agarwal Major Role

Uttarakhand: सीएम धामी ने कई और नेताओं को सौंपे दायित्व, पूर्व मंत्री अग्रवाल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 03 Jun 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 03 Jun 2026 11:10 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार बनाया गया है। देहरादून की रहने वालीं वरिष्ठ नेत्री ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Assigns Responsibilities to Several More Leader Former Minister Agarwal Major Role
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

धामी सरकार ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में शामिल करते हुए नए दायित्वों की घोषणा की है।

विज्ञापन


बुधवार को मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा इस संबंध में अलग-अलग आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार बनाया गया है। देहरादून की रहने वालीं वरिष्ठ नेत्री ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष और देहरादून के ही अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खटीमा, ऊधमसिंह नगर निवासी कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नामित किया गया है। टिहरी गढ़वाल के धरवाल गांव (कंडीसौड़) निवासी वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; सात जिलों के सीएमओ बदले, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून निवासी शमशेर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून की अनुराधा वालिया को माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाया गया है। नए दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed