फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami and Sports Minister inaugurated international level ice rink In Sports College

उत्तराखंड को सौगात: प्रदेश को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस रिंक, सीएम धामी और खेल मंत्री ने किया लोकार्पण

Mon, 05 May 2025 09:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 May 2025 09:28 PM IST
सार

वर्ष 2011 में बने आइस स्केटिंग रिंक में साउथ-इस्टर्न एशियन विंटर गेम्स का आयोजन हुआ था। जिसमें भारत समेत भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। लेकिन रखरखाव के अभाव में रिंक बंद हो गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami and Sports Minister inaugurated international level ice rink In Sports College
सीएम धामी ने किया आइस रिंक का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस स्केटिंग रिंक का लोकार्पण सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। करीब एक दशक से बंद रहे आइस रिंक को लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से फिर तैयार किया गया है। इस दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज में ही 599 लाख की लागत से बने घुड़सवारी मैदान (इक्वेस्ट्रियन) का लोकार्पण भी हुआ।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों उपलब्धियां न सिर्फ उत्तराखंड के लिए बल्कि भारत के लिए गौरव साबित होंगी। उन्होंने याद किया कि वर्ष 2011 में बने आइस स्केटिंग रिंक में साउथ-इस्टर्न एशियन विंटर गेम्स का आयोजन हुआ था। जिसमें भारत समेत भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। लेकिन रखरखाव के अभाव में रिंक बंद हो गया था, लेकिन राज्य सरकार ने उत्तराखंड को 'खेल भूमि' के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प के तहत इसे फिर से शुरू करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसके लिए विदेशों से इंजीनियर भी बुलाए गए। रिंक की बिजली आवश्यकता पूरी करने के लिए एक मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित है, जो इसे ग्रीन गेम्स की थीम पर संचालित करेगा। उन्होंने रिंक को भारत का ही नहीं, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा स्केटिंग रिंक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, दो दिन उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट

वहीं, खेल मंत्री आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान कई बड़ी खेल अवस्थापनाएं तैयार की गई हैं। अब आइस रिंक और घुड़सवारी मैदान के शुरू होने से राज्य की खेल विरासत और संपन्न हो गई है। आइस स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रिंक में खेलों के आयोजन के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिससे आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। इस मौके पर प्रदर्शनी के तौर पर आइस हॉकी मैच भी खेला गया। इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव प्रशांत आर्य व पूर्व खिलाड़ी मौजूद रहे।

पिट्ठू टीमों को किया रवाना
नेशनल सीनियर पुरुष-महिला और सब जूनियर बालक-बालिका पिट्ठू चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही उत्तराखंड की टीमों को खेल मंत्री आर्या ने पवेलियन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह चैंपियनशिप सात से नौ मई तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित की जाएगी। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिट्ठू को भी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयारी में जुटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed