{"_id":"68189f6723a486ff640420ea","slug":"uttarakhand-weather-update-rainfall-increased-cold-red-alert-for-heavy-snowfall-in-uttarkashi-on-7-and-8-may-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, दो दिन उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, दो दिन उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट
Mon, 05 May 2025 04:55 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 05 May 2025 04:55 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी में रेड अलर्ट के साथ ही पर्वतीय जिलों में आज भी बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने के साथ तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग ने सात और आठ मई को उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में आज भी बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने के साथ तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: रायकाना ग्लेशियर है संवेदनशील वसुंधरा ताल के पानी का प्रारंभिक स्रोत, 38 मीटर मिली झील की गहराई
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों की बात करें तो आठ मई तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाको में भी हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है।