फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cine awards

इन्हें मिलेगा यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स!

Thu, 20 Mar 2014 01:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Mar 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cine awards

यंग उत्तराखंड संस्था ने वर्ष 2014 के लिए गढ़वाल और कुमाऊं की क्षेत्रीय फिल्मों और गीत संगीत से 16 श्रेणियों में 63 का नामांकन किया है।

विज्ञापन


इनमें से विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यंग उत्तराखंड के संस्थापक व अध्यक्ष विपिन पंवार ने बताया कि दिल्ली के गढ़वाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नामांकनों की आधिकारिक घोषणा की गई।

मशहूर रंगकर्मी एवं अभिनेता राम रतन काला को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और विख्यात लोकगायक किशन सिंह पंवार को लीजेंडरी सिंगर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा अवॉर्ड
यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार श्रेणी में तीन, सर्वश्रेष्ठ खलनायक में तीन, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता में तीन, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री में तीन, सर्वश्रेष्ठ छायाकार में चार, सर्वश्रेष्ठ कहानीकार में चार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता में तीन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में तीन, सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक में तीन, सर्वश्रेष्ठ फिल्म में तीन, सर्वश्रेष्ठ गीतकार में पांच, सर्वश्रेष्ठ संगीतकार में पांच, सर्वश्रेष्ठ गायक में पांच, सर्वश्रेष्ठ गायिका में छह, सर्वश्रेष्ठ एल्बम निर्देशक में पांच, सर्वश्रेष्ठ एल्बम में पांच नामांकन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर निशानेबाज जसपाल राणा, हर्ष पाल चौधरी, संदीप शर्मा, डॉ. विनोद बछेती, गोपाल रतूड़ी, हरिपाल रावत, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed