{"_id":"62090ff307014a4edb218888","slug":"uttarakhand-chunav-2022-case-filed-against-bjp-candidate-and-workers-for-violating-the-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Chunav 2022 : आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी सहित दो सौ कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Chunav 2022 : आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी सहित दो सौ कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
Sun, 13 Feb 2022 07:39 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:39 PM IST
सार
प्रभारी एफएसटी टीम की तहरीर के आधार पर भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी सहित लगभग 200 अन्य लोगों के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। सबूत जुटाकर पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
धन सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभावी आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन कर जनसभा/रैली का आयोजन करने पर भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारचूला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी की देर शाम धारचूला के गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी धन सिंह धामी के समर्थन में प्रभावी आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर चुनावी जनसभा और रैली की।
विज्ञापन
इस मामले में प्रभारी एफएसटी टीम की तहरीर के आधार पर धन सिंह धामी सहित लगभग 200 अन्य लोगों के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में धारा 171 (ज)/188 भादंवि एवं 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। सबूत जुटाकर पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे : धामी
मुख्यमंत्री व खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से इस बार 60 पार का नारा बुलंद है। डबल इंजन की सरकार ने कार्य किए हैं। जनता का उन्हें आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है। खटीमा की जनता के आशीर्वाद से सीएम बनने पर उन्होंने विकास संबंधी पांच सौ से अधिक निर्णय लिए हैं। वह पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: चुनावी समर में सभी दलों के दुलारे बने जनरल, सीडीएस रावत के नाम को भुनाने की कोशिश
भाजपा प्रत्याशी धामी ने कहा कि अपने छह महीने के कार्यकाल में विद्यार्थियों को मोबाइल दिए, आंदोलनकारियों, विधवाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की पेंशन वृद्धि की, भोजन माताओं, पीआरडी जवानों, उपनल कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया। नगर का सौंदर्यीकरण किया।
करा क्रोकोडाइल ट्रेल एवं सुरई जंगल सफारी शुरू कराई। नागरिक अस्पताल, एकलव्य विद्यालय, शहीद स्मारक, सीएसडी कैंटीन, नौसर पुल, केंद्रीय विद्यालय, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, बाईपास, रोडवेज बस स्टेशन सहित अन्य जन सरोकार के काम कराए। संवाद