फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ukraine Crisis: Students returning from Ukraine raising slogans, Congress counter attack on BJP

Ukraine Crisis: यूक्रेन से लौटे बच्चों से नारे लगवाए जाने पर कांग्रेस का पलटवार- कहा पहले भी रेस्क्यू हुए, लेकिन जगराता पहली बार हो रहा

Sat, 05 Mar 2022 05:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 05:20 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देश में पहले भी कई बड़े-बड़े रेस्क्यू अभियान चले, लेकिन ऐसा जगराता पहली बार हो रहा है। उन्होंने बच्चों से नारे लगवाए जाने पर आपत्ति जाई।

विज्ञापन
Ukraine Crisis: Students returning from Ukraine raising slogans, Congress counter attack on BJP
गणेश गोदियाल - फोटो : google

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीयों की वापसी के बाद जिस तरह से भाजपा नेताओं की ओर से पीएम की जय-जयकार के नारे लगवाए जा रहे हैं, उस पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए गोदियाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री की स्थिति को ही हास्यास्पद बना दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के समय में भी कई मौकों पर चलाए गए रेस्क्यू अभियान
रेस्क्यू कर लाए गए बच्चों से पीएम मोदी के जय-जयकार के नारे लगवाए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देश में पहले भी कई बड़े-बड़े रेस्क्यू अभियान चले, लेकिन ऐसा जगराता पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ ऐसा माहौल बनाने की कोशिश हो रही है जैसे पहली बार देश में कोई रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भी कई मौकों पर रेस्क्यू अभियान चलाए गए, लेकिन कभी इस तरह का लाभ लेने की कोशिश नहीं की गई। लेकिन आज भाजपा नेताओं की ओर से हर चीज, हर बात में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एहसान जताने की यह प्रवृत्ति भाजपा को ले डूबेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ukraine Crisis : 100 फीसदी उपस्थिति की बाध्यता के चलते युद्ध शुरू होने तक यूक्रेन में ही फंसे रहे छात्र


खरीद-फरोख्त का रहा इतिहास 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि खरीद-फरोख्त के मामले में भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। उत्तराखंड के साथ तमाम राज्यों में भाजपा पहले ऐसा कर चुकी है। गोदियाल ने कहा कि मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं कि भाजपा पुन: ऐसा कर सकती है, इसलिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट कर सकती है, लेकिन यह सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार ऐसा दुस्साहस नहीं करेगी। हम इन सब बातों को लेकर पहले से सचेत हैं। उन्होंने कहा भाजपा ने अपनी ऐसा छवि बना ली है कि लोग ही उसे अब संदेह की नजरों से देखने लगे हैं।

बहुत जल्द टूट जाएगा घमंड
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की ओर से 60 पार जाने का दावा किया गया था, लेकिन बहुत जल्दी उसका यह घमंड टूटने जा रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी इस बात का भान हो गया है कि यूपी समेत उत्तराखंड में उसकी जमीन खिसक चुकी है। इसलिए उसके प्रदेश स्तरीय नेताओं को दिल्ली तलब किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस पहले दिन से कह रही है कि वह कंफर्ट मैजोरटी के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed