{"_id":"5f997a42e0f51c3c2b20c735","slug":"uttarakhand-chinook-helicopter-not-delivering-heavy-machines-in-kedarnath-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए दूसरे दिन नहीं भरी उड़ान, गुरुवार को होंगी दो शटल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए दूसरे दिन नहीं भरी उड़ान, गुरुवार को होंगी दो शटल
Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भारतीय सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने गौचर हवाई पट्टी से धाम के लिए उड़ान नहीं भरी। क्योंकि धाम में एमआई-26 हेलीपैड पर क्रिस्टल कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब हो रखा है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को चिनूक भारी मशीनें लेकर धाम पहुंचेगा।
विज्ञापन
डीडीएमए के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि मंगलवार शाम को केदारनाथ में हेली कंपनी क्रिस्टल का हेलीकॉप्टर खराब हो गया था, जो हेलीपैड के किनारे खड़ा है। इसलिए चिनूक दूसरे दिन उड़ान नहीं भर पाया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चिनूक द्वारा दो शटल में भारी मशीनें केदारनाथ पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि धाम में खराब हेलीकॉप्टर को ठीक करने के लिए कंपनी के इंजीनियर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन