{"_id":"5b61bf124f1c1ba61f8b6551","slug":"uttarakhand-chief-minister-will-fly-national-flag-in-china-border-village-on-15-august-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमांत गांव में तिरंगा फहराएंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, हर साल लगता है आजादी का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सीमांत गांव में तिरंगा फहराएंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, हर साल लगता है आजादी का मेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सैनिकों की कथित घुसपैठ को लेकर चर्चाओं में रहे बाड़ाहोती बॉर्डर के पास के गांव गमशाली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पंद्रह अगस्त को झंडारोहण करेंगे। इस बारे में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के अनुरोध को सीएम ने मान लिया। आजादी के बाद ऐसा पहली बार होगा गमशाली में कोई सीएम तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
चमोली जनपद के जोशीमठ से आगे गमशाली गांव बाड़ाहोती सीमा पर स्थित है। भट्ट के मुताबिक, गमशाली में आसपास के गांवों के लोग हर साल आजादी का जश्न खूब धूमधाम से मनाते हैं। हर पंद्रह अगस्त को यहां मेला लगता है। अभी तक लोग यहां अपने संसाधनों से उत्सव मनाते आ रहे हैं। लेकिन उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विधायक जी ने मुझसे सीमांत गांव गमशाली में झंडारोहण करने का आग्रह किया है। मैं वहां जाऊंगा। गमशाली इतना दूरस्थ गांव है कि वहां पांचवें दिन आजादी की सूचना मिल पाई थी। वहां के लोग आजादी का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। मैंने इस पर्व को विशेष दर्जा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री