{"_id":"5946b5044f1c1bd23c8b4618","slug":"uttarakhand-chief-minister-trivendra-singh-rawat-was-in-himachal-on-18-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले, डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड में विकास दर में तेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले, डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड में विकास दर में तेजी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
CM trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 जून को हिमाचल प्रदेश के हरिपुरधार में केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर आयोजित सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार से विकास दर में तेजी आई है। प्रदेश के रेल और सड़क के कई प्रोजेक्ट मिले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को मिला है। केन्द्र सरकार ने नोटबंदी के फैसले से भ्रष्टाचार पर पूर्णत: रोक लगाने में सफलता पाई है। अटल पेंशन योजना, गैस सब्सिडी योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना का लाभ आमलोगों खासतौर पर महिलाओं को मिला है।
विज्ञापन
रावत ने कहा कि 2022 तक सभी आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उज्जवला योजना में 5 करोड़ में से 2 करोड़ गरीब परिवारों को गैस संयोजन दिये गये हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने भारत सरकार के तीन वर्षो में किये गये कार्यो तथा उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक नये भारत के उदय में सहायक बताया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने हरिपुराधार में मॉ भगयाणी देवी के दर्शन भी किए।