फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, ये हैं संभावित मंत्री, जानिए इनके बारे में...

Fri, 12 Mar 2021 04:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Mar 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
ttarakhand Cabinet Expansion : CM tirath Singh Rawat cabinet take oath today
ये हैं संभावित मंत्री - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार आज शुक्रवार को हो जाएगा। उनके मंत्रिमंडल में 11 मंत्री होंगे। शुक्रवार को शाम पांच बजे मंत्री राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेंगे। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनसे पहले कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष थे। कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इन 11 मंत्रियों को संभावित नाम कुछ इस प्रकार हैं।



ये हैं संभावित मंत्रियों के नामः

विशन सिंह चुफाल डीडीहाट विधायक
- 1982 में बांकू गांव के ग्राम प्रधान बने।
- 1983 में डीडीहाट ब्लाक के ब्लाक प्रमुख बने।
- 1989 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा, हार गये।
- 1996 में फिर भाजपा टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
- उत्तराखंड गठन के बाद 2000 से 2002 तक कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अध्यक्ष रहे।
- 2003 से 2007 तक विधायक रहे।
- 2007 से 2012 तक पहले ढाई साल कैबिनेट मंत्री रहे, फिर अगले ढाई साल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- 2013 से 2017 तक विधायक रहे। 2017 में फिर लगातार पांचवी बार विधायक बने।

ttarakhand Cabinet Expansion : CM tirath Singh Rawat cabinet take oath today
सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर विधायक
- पिता : धर्मानंद उनियाल
- माता : सुशीला देवी
- मूल निवासी : उणी गांव
- जन्म : 26 जुलाई 1960
- शैक्षिक योग्यता : स्नातकोत्तर, सिविल इंजीनियरिंग
- 1981 में राष्ट्रीय लोकदल यूपी के प्रदेश मंहामत्री रहे।
- 1991 से 98 तक यूपी कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त मंत्री रहे।

- 2000 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय महामंत्री रहे।
- वर्ष 2002 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर नरेंद्रनगर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।
- वर्ष 2002 में मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पर्यटन सलाहकार रह चुके हैं।
- वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद प्रत्याशी ओम गोपाल रावत से चुनाव हार गए थे।
- वर्ष 2012 में दूसरी बार नरेंद्रनगर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए।
- वर्ष 2016 में  हरीश रावत सरकार में बगावत होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।
- वर्ष 2017 में नरेंद्रनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बने। 18 मार्च 2017 को कृषि मंत्री का दायित्व मिला।

ttarakhand Cabinet Expansion : CM tirath Singh Rawat cabinet take oath today
यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

यशपाल आर्य बाजपुर विधायक
 - यशपाल आर्य वर्तमान उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री हैं।
- पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।
- यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे।
- वह काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में भी रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ttarakhand Cabinet Expansion : CM tirath Singh Rawat cabinet take oath today
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सतपाल महाराज चौबट्टाखाल विधायक
- 90 के दशक में सतपाल महाराज ने कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की।
- देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में सतपाल महाराज केंद्र में राज्य मंत्री रहे।

- उत्तराखंड में तिवारी सरकार में सतपाल महाराज 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।

- 2004 में सांसद का चुनाव भी नहीं लड़ा।

- 2009 में सतपाल महाराज गढ़वाल सीट से सांसद चुने गए।

- 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए।

- 2017 में चौबट्टाखाल सीट से विधायक चुने गए, फिर त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
 

विज्ञापन
ttarakhand Cabinet Expansion : CM tirath Singh Rawat cabinet take oath today
महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधायक
- उम्रः 47 वर्ष 
- शिक्षाः एमए 
- गांवः ब्राह्मण थाला (पोखरी) 
- 2007 में नंदप्रयाग के विधायक रहे।
- छात्र राजनीति में सक्रिय रहे।
- आरएसएस में मजबूत पकड़ है।
- लंबे समय से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed