प्रदेशभर में शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व मैदानी इलाकों में हवाएं चलने की संभावना है। इससे लोगों की गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं शुक्रवार की सुबह देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे और दोपहर साढ़े तीन बजे बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम केंद्र के अनुसार, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ तापमान में कमी आने की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। वहीं, गुरुवार को तापमान बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 31 व 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले कुछ समय से बारिश न होना भी प्रदेश के जंगलों पर भारी पड़ रहा है। करीब 450 हेक्टेयर जंगल अब तक आग की भेंट चढ़ चुका है। वन विभाग का कहना है कि मौसम की बेरुखी बनी रहती है तो मई और जून का महीना बेहद भारी पड़ेगा। इस समय फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। वन विभाग के मुताबिक पिछले कुछ समय में सामान्य से करीब 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। यह स्थिति खतरनाक है और इससे जंगलों की नमी तेजी से कम हो रही है। भूजल पर भी इसका असर पड़ा है। कई जगह से नौलों, धारों और अन्य प्रकृतिक स्रोतों में पानी कम होने की सूचना मिल रही है। यही हाल रहा तो मई और जून का महीना इस बार खतरनाक साबित हो सकता है।
उत्तराखंडः देहरादून में छाए बादल, हुई बूंदाबांदी, तापमान में गिरावट आने के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन