मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार आज शुक्रवार को हो जाएगा। उनके मंत्रिमंडल में 11 मंत्री होंगे। शुक्रवार को शाम पांच बजे मंत्री राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेंगे। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनसे पहले कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष थे। कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इन 11 मंत्रियों को संभावित नाम कुछ इस प्रकार हैं।
उत्तराखंडः तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, ये हैं संभावित मंत्री, जानिए इनके बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिता : धर्मानंद उनियाल
- माता : सुशीला देवी
- मूल निवासी : उणी गांव
- जन्म : 26 जुलाई 1960
- शैक्षिक योग्यता : स्नातकोत्तर, सिविल इंजीनियरिंग
- 1981 में राष्ट्रीय लोकदल यूपी के प्रदेश मंहामत्री रहे।
- 1991 से 98 तक यूपी कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त मंत्री रहे।
- 2000 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय महामंत्री रहे।
- वर्ष 2002 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर नरेंद्रनगर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।
- वर्ष 2002 में मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पर्यटन सलाहकार रह चुके हैं।
- वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद प्रत्याशी ओम गोपाल रावत से चुनाव हार गए थे।
- वर्ष 2012 में दूसरी बार नरेंद्रनगर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए।
- वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार में बगावत होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।
- वर्ष 2017 में नरेंद्रनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बने। 18 मार्च 2017 को कृषि मंत्री का दायित्व मिला।
यशपाल आर्य बाजपुर विधायक
- यशपाल आर्य वर्तमान उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री हैं।
- पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।
- यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे।
- वह काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में भी रहे हैं।
सतपाल महाराज चौबट्टाखाल विधायक
- 90 के दशक में सतपाल महाराज ने कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की।
- देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में सतपाल महाराज केंद्र में राज्य मंत्री रहे।
- उत्तराखंड में तिवारी सरकार में सतपाल महाराज 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।
- 2004 में सांसद का चुनाव भी नहीं लड़ा।
- 2009 में सतपाल महाराज गढ़वाल सीट से सांसद चुने गए।
- 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए।
- 2017 में चौबट्टाखाल सीट से विधायक चुने गए, फिर त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
- उम्रः 47 वर्ष
- शिक्षाः एमए
- गांवः ब्राह्मण थाला (पोखरी)
- 2007 में नंदप्रयाग के विधायक रहे।
- छात्र राजनीति में सक्रिय रहे।
- आरएसएस में मजबूत पकड़ है।
- लंबे समय से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हैं।