फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Chief Minister manage finance minister Prakash Pant department

उत्तराखंडः लंबे समय से बीमार चल रहे वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सभी विभाग संभालेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 28 May 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 May 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Chief Minister manage finance minister Prakash Pant department
वित्त मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : फाइल फोटो

वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सभी विभाग अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभालेंगे। बीमारी के चलते पंत का लंबे समय से उपचार चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए सोमवार को उत्तराखंड कार्य नियमावली के नियम 3 में संशोधन कर दिया गया है। इससे पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग अब मुख्यमंत्री के अधीन आ गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 मार्च 2017 के शासनादेश में आंशिक संशोधन किया गया है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों में से हैं, लेकिन लगभग दो माह से वे बेहद बीमार चल रहे हैं। वो दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री हाल ही में उनका हालचाल जानने दिल्ली गए थे।
विज्ञापन


सोमवार 27 मई से आचार संहिता हटने के बाद अब विभागीय कामकाज बढ़ेगा, इसके कारण मुख्यमंत्री ने प्रकाश पंत के विभागों का कार्य प्रभावित होने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। उनके स्वस्थ होने तक यह व्यवस्था रह सकती है। हालांकि प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे दो मंत्री पदों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी खबर है कि मंत्री प्रकाश पंत इलाज के लिए एक दो दिन में विदेश रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed