फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand chief minister admit in aiims

एम्स के कमरा नंबर-401 से चल रही है सरकार

Fri, 20 Jun 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jun 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand chief minister admit in aiims

गर्दन में आई चोट की वजह से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड का कमरा नम्बर 401 अस्थाई तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में तब्दील हो गया है।

हाल के पांच दिनों में मुख्यमंत्री ने टेलीफोन पर कई महत्वपूर्ण फैसलों पर अधिकारियों को मंजूरी दी है। साथ ही कैबिनेट के जो सहयोगी स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं उनसे मुख्यमंत्री विकास कार्यों की पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन

आवश्यक शासकीय कार्यों का निपटान

uttarakhand chief minister admit in aiims

तेरह जून को दिल्ली जाते समय मुख्यमंत्री को हवाई जहाज में झटके की वजह से गर्दन की चोट आई थी। गर्दन की हड्डी सीधी और हिले न इसकेलिए डाक्टरों ने कॉलर बांधा है।

एम्स में भर्ती हुए होने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री लगातार अपने निकट संबंधियों और प्रदेश के आलाधिकारियों से फोन पर सीधे सम्पर्क में हैं। एम्स में उनके साथ मुख्यमंत्री के करीबियों का कहना है कि पहले दिन से ही आवश्यक शासकीय कार्य भी निपटा रहे हैं।

बीते पांच दिनों में आपदा से जुड़ी कुछ घोषणाएं और निर्देश मुख्यमंत्री ने एम्स से ही दिए हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार की ओर से उनके बयान भी प्रकाशित हो रहे हैं।

तबादले भी इन्हीं दिनों हुए

uttarakhand chief minister admit in aiims

आपदाग्रस्त इलाकों से जुड़ी कुछ योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने एम्स से ही मुख्य सचिव सुभाष कुमार को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री की सलाह पर कुछ अधिकारियों के तबादले भी इन्हीं दिनों हुए हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डा. एसएस. संधू लगातार उनके सम्पर्क में हैं और जरूरी फाइलों पर मुख्यमंत्री की अनुमति ले रहे हैं।

शुक्रवार को संधू को कुछ अतिआवश्यक फाइलों के साथ एम्स बुलाया गया है। दो दिन पूर्व वित्त मंत्री इंदिरा ह्दयेश मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थी। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व प्रीतम सिंह ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के हाल-चाल के साथ कामकाज पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed