{"_id":"5ac5026a4f1c1bc1618b589a","slug":"uttarakhand-chardham-will-connect-with-telemedicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: टेली मेडिसिन सुविधा से जुड़ेंगे चारधाम, तीर्थयात्रियों को दी जाएगी निशुल्क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: टेली मेडिसिन सुविधा से जुड़ेंगे चारधाम, तीर्थयात्रियों को दी जाएगी निशुल्क सुविधा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में टेली मेडिसिन की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने को एचपी कंपनी तैयार है। शासन का दावा है कि एक महीने के भीतर टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 14 अप्रैल से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा भी मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सचिव स्वास्थ्य नितेश झा के अनुसार अभी एचपी कंपनी टेली मेडिसिन के माध्यम से राज्य के चार अस्पतालों और श्रीनगर मेडिकल कालेज (स्टूडियो) में रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसके परिणाम काफी बेहतर आए हैं।
विज्ञापन
अब इसी तर्ज पर चारधाम में सुविधा देने की तैयारी है। टेली मेडिसिन की सुविधा के लिए स्टूडियो का निर्माण दून मेडिकल कालेज में किया जाएगा। जहां के विशेषज्ञ डॉक्टर चारधाम में चयनित चार अस्पतालों से जुड़ेंगे और वहां पर आने वाले रोगियों के इलाज में मददगार होंगे।
विज्ञापन
एक महीने के अंदर सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। यह राज्य का पहला जिला अस्पताल होगा, जहां पर आईसीयू की सुविधा मिलेगी। आईसीयू का निर्माण हंस फाउंडेशन के माध्यम से किया गया है।