{"_id":"66ffe7aa230736c3e10b192a","slug":"uttarakhand-chamoli-news-missing-delhi-tourist-found-on-rudranath-trek-sdrf-rescue-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रुद्रनाथ ट्रैक पर लापता दिल्ली का पर्यटक मिला, SDRF ने सर्च अभियान चलाकर खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रुद्रनाथ ट्रैक पर लापता दिल्ली का पर्यटक मिला, SDRF ने सर्च अभियान चलाकर खोजा
Fri, 04 Oct 2024 06:36 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:36 PM IST
सार
दल एक अक्तूबर को रुद्रनाथ की यात्रा पर गया था। वापसी में दो अक्तूबर को सभी ल्वींठी बुग्याल में रुके, तीन अक्तूबर को वहां सभी नीचे को आए। लेकिन आकाश गुप्ता पीछे छूट गया और नीचे नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
रुद्रनाथ ट्रैक पर लापता पर्यटक मिला
- फोटो : @uttarakhandcops
विस्तार
दिल्ली से रुद्रनाथ की यात्रा पर आए 49 पर्यटकों के दल में शामिल एक युवक रास्ता भटककर लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार दोपहर को यात्री सकुशल बरामद हो गया है।
विज्ञापन
दल एक अक्तूबर को रुद्रनाथ की यात्रा पर गया था। वापसी में दो अक्तूबर को सभी ल्वींठी बुग्याल में रुके, तीन अक्तूबर को वहां सभी नीचे को आए। लेकिन आकाश गुप्ता (27) निवासी शाहदरा नई दिल्ली पीछे छूट गया और नीचे नहीं पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ पुलिस से संपर्क किया। शुक्रवार चार अक्तूबर को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
Uttarakhand: चौखंभा आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिला पर्यटक लापता, खोज में जुटी SDRF और वायुसेना
विज्ञापन
करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद आकाश गुप्ता सगर गांव से करीब पांच किमी ऊपर पुंग बुग्याल के पास जंगल में मिला। वह अंधेरा होने के चलते रास्ता भटक गया था। उबड़ खाबड़ रास्ता होने के चलते उसके हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। खोजबीन करने वालों में एसआई अनिल बिंजोला, एसआई आनंद कश्मीरा, कांस्टेबल संजय, प्रदीप कुकरेती, सचिन व सडीआरएफ टीम शामिल रही।