फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Case regarding the death of a Bharsar University student CMO submits report to the government

उत्तराखंड: भरसार विवि की छात्रा की मौत का मामला, सीएमओ ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Tue, 01 Sep 2026 11:51 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 01 Sep 2026 11:51 PM IST
सार

छात्रा को 29 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया था। उसे चार दिन पहले से बुखार था। इसके बाद उसे रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand: Case regarding the death of a Bharsar University student CMO submits report to the government
रिपोर्ट - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में अध्ययनरत छात्रा मधु यादव की मौत के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार छात्रा बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित थी। अस्पताल में इलाज के दौरान जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे एम्स रेफर कर दिया गया। यहां मधु यादव की मौत हो गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने बताया कि छात्रा को 29 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया था। उसे चार दिन पहले से बुखार था। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया लेकिन रक्तचाप और पल्स में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


कोटद्वार: कोलहू नदी को पार करते समय दंपती व बच्ची तेज बहाव में बहे, पति को बचाया, मां-बेटी के शव बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया। यहां भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया और साथ ही नेबुलाइजर से इलाज किया गया।

सुधार न होने पर उसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इमरजेंसी में छात्रा को सभी जरुरी चिकित्सा सुविधा दी गईं लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed