फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand capital dehradun name will change Rumor viral on facebook

देहरादून का नाम बदलने को लेकर सीएम रावत ने किया बड़ा ऐलान

Fri, 28 Jul 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand capital dehradun name will change Rumor viral on facebook

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का नाम अब जल्द ही बदलने वाला है। सरकार ने इसकी तैयारी भी कर ली है। अब जल्द ही इसका ऐलान होने जा रहा है। 

विज्ञापन


क्यों चौंक गए ना सुनकर। लेक‌िन यह सच नहीं है। दरअसल, गुरुवार को सोशल मी‌ड‌िया पर इन अफवाहों का बाजार गर्म रहा कि राज्य सरकार राजधानी के नए नामकरण को लेकर नया फैसला लेने वाली है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया की खबरों के मुताबिक सरकार चार या सात अगस्त को देहरादून का नाम बदलकर कोई नया नाम रखना चाहत है। हालांकि सरकार ने सोशल मीडिया में छायी इस अजीबोगरीब खबर की हवा निकाल दी है। लेक‌िन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि सरकार का ऐसा कोई इरादा है। उन्होंने इस खबर को कोरी अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया में यह खबर तैर गई कि सरकार चार या फिर सात अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में राजधानी देहरादून का नया नामकरण कर सकती है।

सीएम ने द‌िया ये जवाब

uttarakhand capital dehradun name will change Rumor viral on facebook

हालांकि सोशल मीडिया में यह जानकारी नही दी कि आखिरकार देहरादून का नया  नाम क्या होगा? दूसरी ओर इस संबंध में जब सरकार के मुखिया  त्रिवेंद्र सिंंह रावत से सीधे जानकारी ली गई तो उन्होंने इसे कोरी अफवाह करार दिया। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि राजधानी देहरादून की बात तो छोड़े किसी जिले का भी नाम बदलने की कोई योजना नही है।

उल्लेखनीय है कि देहरादून का नाम पहले भी बदला जा चुका है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक देहरादून का नाम द्रोणनगर था। पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य ने इस स्थान पर तपस्या की थी।

गुरू द्रोणाचार्य के नाम पर इस नगर का नामकरण हुआ था। एक अन्य पौराणिक कथा के मुताबिक जिस द्रोण पर्वत की औषधियां हनुमान लक्ष्मण के शक्ति लगने पर लंका ले गए थे, वह देहरादून में स्थित था।

​देहरादून का इतिहास कई सौ साल पुराना है। देहरादून से 56 किलोमीटर दूर कालसी के पास स्थित शिलालेख के मुताबिक तीसरी सदी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक का शासन देहरादून इलाके पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed