फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet minister department distribution news: MLA and minister Who Join BJP after leaving Congress status Increased

उत्तराखंड में विभागों का बंटवारा: कांग्रेस छोड़कर भाजपा से विधायक और मंत्री बनने वालों का रुतबा बरकरार

Wed, 17 Mar 2021 02:08 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Mar 2021 02:08 AM IST
सार

  • सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल को पुराने विभागों की ही जिम्मेदारी
  • केवल यशपाल आर्य के कुछ विभाग हटाए गए, लेकिन निर्वाचन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet minister department distribution news: MLA and minister Who Join BJP after leaving Congress status Increased
डॉ. हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस छोड़कर भाजपा से विधायक और फिर मंत्री बनने वाले चार नेताओं का रुतबा तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में भी बरकरार रखा गया है। यशपाल आर्य के कुछ विभागों को छोड़ दें तो नई सरकार में भी पुराने मंत्री उन्हीं पुराने विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


सूबे में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद लगातार कयास बाजियों का दौर चल रहा था। मंगलवार को जैसे ही मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की सूची जारी हुई तो स्थिति साफ हो गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 20 अहम विभाग देखेंगे मुख्यमंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं का रुतबा नई सरकार में भी बरकरार रहा है। फिर चाहे डॉ. हरक सिंह रावत हों या सतपाल महाराज। सभी नेताओं को पुराने विभागों के साथ ही आगे बढ़ाया गया है। 

किस मंत्री के पास विभागों में क्या बदलाव

सतपाल महाराज : पूर्व में सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल-उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, तीर्थाटन एवं धार्मिक मेले, संस्कृति थे। नई जिम्मेदारियों के तहत भी उन्हें यही सब विभाग दिए गए हैं।  

यशपाल आर्य : परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण के साथ अब निर्वाचन जुड़ा है। जबकि ग्रामीण तालाब विकास, सीमांत क्षेत्र विकास, परिक्षेत्र विकास एवं प्रबंधन, पिछड़ा क्षेत्र विकास विभाग हटा दिए गए हैं।

डॉ. हरक सिंह रावत : वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष और आयुष शिक्षा।

सुबोध उनियाल: कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास के साथ ही जैव प्रौद्योगिकी विभाग जोड़ा गया है।

बंशीधर भगत का बढ़ाया कद, प्रकाश पंत के बाद पहली बार पूर्ण संसदीय कार्यमंत्री बने

वहीं, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कद तीरथ सिंह रावत की सरकार में बढ़ा दिया गया है। पूर्व मंत्री स्व. प्रकाश पंत के बाद पहली बार सरकार ने बंशीधर भगत को पूर्ण संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। अभी तक मुख्यमंत्री के पास यह जिम्मेदारी थी, जिसे सदन में मदन कौशिक निभाते थे।

बंशीधर भगत को कैबिनेट में जगह मिलने के बाद उनका कद भी मंगलवार को पोर्टफोलियो बंटने के बाद स्पष्ट हो गया। उन्हें विधायी एवं संसदीय कार्य के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

वह नई सरकार में पूर्व मंत्री स्व. प्रकाश पंत के बाद पहले पूर्ण संसदीय कार्यमंत्री होंगे। चूंकि उत्तराखंड में विधानसभा का एक सत्र अभी आयोजित होना है, लिहाजा आने वाले समय में उन्हें यह अहम जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed