{"_id":"5cd5147fbdec2207132d6015","slug":"uttarakhand-cabinet-minister-arvind-pandey-son-fight-in-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः टोल प्लाजा पर कैबिनेट मंत्री के बेटे का हंगामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः टोल प्लाजा पर कैबिनेट मंत्री के बेटे का हंगामा, वीडियो वायरल
Fri, 10 May 2019 11:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा/बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा/बाजपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 May 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज मार्ग पर पहेनिया चौराहे के पास स्थित टोल प्लाजा पर कैबिनेट मंत्री के बेटे ने हंगामा कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मंत्री पुत्र का कहना है कि टोल कर्मी अधूरी सड़क का टोल लोगों से वसूल रहे हैं। इसका विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस मामले में टोल प्लाजा अधिकारी हेमंत पांडे ने बताया कि छह मई की शाम करीब पांच-छह बजे टोल प्लाजा पर एक ट्रक के पीछे कार आई। इसी समय कार के पिछले हिस्से से बैरियर टकरा गया। इस पर कार सवार युवक खुद को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का बेटा बताते हुए हंगामा करने लगा। विरोध करने पर वह गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
इसी समय वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। टोल कर्मियों ने जब विरोध किया तो मंत्री पुत्र तेज गति से गाड़ी को दौड़ाते हुए भाग गया। इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
मैंने जब कार निकाली और अपना परिचय दिया तो अचानक टोल कर्मी ने गेट को गिरा दिया, जिससे मेरी गाड़ी में खरोंच आ गई। मैंने टोल कर्मियों से कहा कि अधूरी बनी सड़क का आप लोग टोल क्यों ले रहे हो तो उन्होंने अन्य लोगों से मुझ पर हमला कराने की कोशिश की।
- अंकुर पांडे, पुत्र, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांड