फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting today proposals approved meeting chaired by CM Dhami read All Updates in hindi

Uttarakhand Cabinet: मलिन बस्तियों को दी गई राहत...इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी, जानें क्या फायदे होंगे

Wed, 23 Oct 2024 02:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Oct 2024 02:50 PM IST
सार

कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड मानव वन्य जीव संघर्ष निधि नियमावली को मंजूर किया गया।वाटर टैक्स लगेगा और एसओपी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा मलिन बस्तियों को राहत दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting today proposals approved meeting chaired by CM Dhami read All Updates in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में करीब 30 प्रस्ताव आए। इस दौरान सीएम ने बताया कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके, यही सरकार का प्रयास रहता है। बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिससे आमजन को फायदा होगा। 

विज्ञापन


वहीं कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान यूसीसी नियमावली को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम के सचिव शैलेश बगौली ने कहा यूसीसी मैनुअल को प्रशिक्षण के लिए विधायी विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन


पशुपालन : पहाड़ की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए योजना बनी।
10 हजार भेड़ बकरी पालक आईटीबीपी को मटन देंगे।
1000 कुकुर पालक, 500 फिशरमैन आईटीबीपी को ट्राउट फिश उपलब्ध कराएंगे।
2000 करोड़ की कमाई होगी।
चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी से। सहकारी समितियां ये सप्लाई देंगी।
सीएम धामी ने गत वर्ष ये इच्छा जताई थी। शासन 5 करोड़ का रिवोल्विंग फंड मिला है।
दो दिन के भीतर पैसा मिलेगा। गैप फिलिंग के लिए 4 करोड़ देगा शासन

मानव वन्य जीव संघर्ष निधि नियमावली को मंजूरी
-मानव वन्य जीव संघर्ष वितरण, आयुष्मान और आर्थिक लाभ साथ मिलेंगे।
-पालतू जानवर के मारे जाने की पुष्टि ग्राम प्रधान और वन अधिकारी करेंगे तो माना जाएगा।
-उत्तराखंड मानव वन्य जीव संघर्ष निधि नियमावली को मंजूरी। दो करोड़ का फंड।

एक साल में जीपीएफ में पांच लाख तक ही जमा कर पाएंगे
-सिविल न्यायालय विकासनगर 358 वर्ग मीटर भूमि एक रुपए की दर पर दी गई।
-उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग की नियमावली में सीएस डीएस तकनीशियन को ओटी में डिग्री या डिप्लोमा होने पर भी चयन हो सकेगा
-औषधि नियंत्रण विभाग में उप औषधि नियंत्रक का पद सृजित करने को मंजूरी
-एक साल में जीपीएफ में पांच लाख तक ही जमा कर पाएंगे।

ये भी  पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट के दौरान बिगड़ी मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत, बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंचे

विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग पांच मेधावियों को देगा खास तोहफा
-अधीनस्थ लेखा परीक्षा संवर्ग सेवा नियमावली में संशोधन।

-कौशल विकास विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आने वाले अभ्यर्थियों को भोजन और ठहरने की व्यवस्था सरकार करेगी।

-उच्च शिक्षा विभाग में पढ़ने वाले पांच मेधावी छात्रों का चयन करके यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने की व्यवस्था होगी।
-हरिद्वार के सिडकुल में हेलीपोर्ट बनाने के लिए जमीन पर निर्णय के लिए सीएम को अधिकृत किया गया। 8092 वर्ग मीटर जमीन का है प्रस्ताव

एमएसएमई : यूके इस्पाइस सोसाइटी में 17 पद सर्जन को मंजूरी
-न्यायिक उच्चतर सेवा नियमावली में जो भी सिलेबस होगा। हाई कोर्ट प्रस्तावित करेगा। सरकार उसे स्वीकार करेगी।
-नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी।
-पशु सेवा केंद्र चौरा मेहता को पशु चिकित्सालय में बदलने, 4 पद सृजन को मंजूरी।
-वीर चक्र, कीर्ति चक्र आदि को निशुल्क सेवा के बजट की व्यवस्था परिवहन निगम ही करेगा।
-जल जीवन मिशन की सुचारू संचालन के लिए सारा और स्किल विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।
-उत्तराखंड उत्तर प्रदेश नगर पालिका के तहत सेवानिवृत्ति नियमावली में संशोधन। 2007 से छूटे हुए लोगों को भी पेंशन पर मुहर।

मलिन बस्तियों को राहत
-विशेष प्राविधान संशोधन अध्यादेश को मंजूरी। सरकार मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश लाएगी। पहले 6 साल थे, उसे अब 3 साल बढ़ा दिया गया है। 
-मलिन बस्तियों को राहत
-सरफेस वाटर में शुल्क की पूर्व में व्यवस्था थी। गैर कृषि कार्यों के लिए भूजल और स्प्रिंग जल पर दरें लागू। एक दिसम्बर को लागू होंगी।
-वाटर टैक्स लगेगा। एसओपी भी बनेगी।
-टेक्निकल एजुकेशन : पुस्तकालयों के अर्हता में बदलाव।
-मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रिफिल योजना के अवधि तीन साल बढ़ाई।
-लकड़ी की प्रजातियों की दरों के लिए आईआईएम काशीपुर अध्ययन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed