{"_id":"6718b100378279936100609b","slug":"minister-subodh-uniyal-health-deteriorated-during-cabinet-meeting-left-meeting-went-to-hospital-uttarakhand-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कैबिनेट के दौरान बिगड़ी मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत, बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कैबिनेट के दौरान बिगड़ी मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत, बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंचे
Wed, 23 Oct 2024 02:29 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:29 PM IST
सार
कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ी और वह सीधे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
मंत्री सुबोध उनियाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ गई। वह बैठक छोड़कर तुंरत अस्पताल पहुंचे। सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। तभी अचानक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर बाहल निकल गए।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बैठक छोड़कर जाना पड़ा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की बुधवार सुबह तबीयत खराब हो गई। इसके बाद निजी कार से उनको दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने की पर वन मंत्री उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर एनएस बिष्ट के अनुसार कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर दून अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर सत्यबली, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमर उपाध्याय इमरजेंसी में पहुंच गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी, सुर्खियों में है सोशल मीडिया पर जारी यह बयान
उनकी हृदय और स्वांस संबंधित जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सीय परामर्श देकर इमरजेंसी से उनको छुट्टी दे दी गई। डॉ बिष्ट के अनुसार उनके गले में हल्का वाइन संक्रमण पाया गया है। अब उनकी हालत बेहतर है। हालांकि अस्पताल के बाद वह फिर कैबिनेट बैठक में पहुंच गए हैं।