फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet meeting these decision can be done

कैबिनेट बैठक आज, कर्मचारियों की इन लंबित मांगों पर लग सकती है मुहर

Wed, 12 Sep 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Sep 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet meeting these decision can be done
Trivendra Singh Rawat

कैबिनेट की बुधवार को होने वाली बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर निर्णय आ सकता है। कर्मचारियों के देय भत्तों को लेकर वित्त मंत्री के अधीन गठित कमेटी अपनी रिपोर्ट मंत्रिमंडल में रख सकती है। इसके अलावा नगर निगम एक्ट में संशोधन, कचरा प्रबंधन नीति पर भी मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक से पहले कर्मचारी संगठनों के उग्र तेवरों के बाद सरकार दबाव में है। कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर कैबिनेट सातवें वेतनमान के भत्तों पर निर्णय नहीं लेती है तो 15 सितंबर से आंदोलन पर जा सकते हैं। कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी।
विज्ञापन


समिति बुधवार को होने वाली कैबिनेट में अपनी सिफारिशें रखेगी। सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों को कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा नगर निगमों को उनके क्षेत्र में फेरबदल करने के अधिकार को लेकर एक्ट में संशोधन का मामला भी कैबिनेट में आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कचरा प्रबंधन को लेकर बनाई जाने वाली नीति पर विभाग के स्तर से होमवर्क हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed