{"_id":"58f2fad24f1c1bca68cf58b5","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-on-every-second-and-fourth-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह दूसरे और चौथे बुधवार को होगी उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह दूसरे और चौथे बुधवार को होगी उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कैबिनेट की बैठक प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे बुधवार को होगी। अगर दूसरे और चौथे बुधवार को कोई सार्वजनिक कार्यक्रम होगा तो कैबिनेट की बैठक अगले दिन होगी।
विज्ञापन
यह फैसला सात अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था, जिसका आदेश शनिवार को गोपन विभाग की ओर से जारी कर दिया गया। सचिव (गोपन) अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि प्रत्येक माह की कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे से हुआ करेगी। कैबिनेट बैठक का एजेंडा एक सप्ताह पहले मंत्रियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
इस बारे में सभी विभागों के सचिव और अपर सचिव को निर्देश जारी कर दिया गया कि जो मामले कैबिनेट की बैठक में रखे जाने हैं उसके बारे में पूरी जानकारी पत्रावली सहित दस दिन पहले गोपन विभाग को उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों के संबंध में विभिन्न स्तरों पर पूर्ण गोपनीयता बरती जाए।