फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet meeting: cabinet meeting today under chairmanship of Chief Minister Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते हैं कई बड़े फैसले

Wed, 05 Jan 2022 06:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jan 2022 06:20 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता कभी भी लागू होने की संभावना के बीच हो रही कैबिनेट की बैठक में लोक हित के कई बड़े फैसले हो सकते हैं।

विज्ञापन
uttarakhand cabinet meeting: cabinet meeting today under chairmanship of Chief Minister Pushkar Singh Dhami
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है। बैठक राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में चल रही है।

विज्ञापन


हो सकते हैं कई बड़े फैसले
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता कभी भी लागू होने की संभावना के बीच हो रही कैबिनेट की बैठक में लोक हित के कई बड़े फैसले हो सकते हैं। पिछली कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के मसले पर सिर्फ चर्चा हो पाई थी। बुधवार को बैठक में इस प्रस्ताव पर सरकार कोई निर्णय ले सकती है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों पर हो सकता है मंथन
इसके अलावा कैबिनेट में कुछ प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था। बैठक में मुख्यमंत्री धामी पुलिस ग्रेड पे, लोक निर्माण विभाग के संविदा कर्मचारियों और पीआरडी कर्मियों को 300 दिन रोजगार देने के प्रस्ताव पर अपना निर्णय बता सकते हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों पर कैबिनेट बैठक में मंथन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट टीचरों की सेवाएं प्रभावित होने से शिक्षक नाराज

वहीं अतिथि शिक्षक संघ ने कैबिनेट में उनके पदों को खाली न माने जाने के निर्णय के बाद भी उनकी सेवाएं प्रभावित होने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विभाग में नियमित नियुक्ति के शिक्षकों की पदोन्नति होनी है। यदि सरकार ने उनके सुरक्षित भविष्य की दिशा में कोई कदम न उठाया तो बड़ी संख्या में गेस्ट टीचर प्रभावित होंगे।

अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जोशी ने कहा कि प्रदेश के चार हजार से अधिक गेस्ट टीचरों को सरकार से उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर कोई निर्णय होने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे उनकी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

हाल ही में एलटी कला विषय में अल्मोड़ा से दीपा नैनवाल और उत्तरकाशी से एलटी कला विषय में दीप्ति की जगह नियमित शिक्षक के आने से उनकी सेवाएं प्रभावित हुई है। जिले के दूसरे स्कूल में इसी विषय के पद खाली हैं। इसके बावजूद इनकी जगह नियमित शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई। जोशी ने कहा कि विभाग में एलटी के करीब 1400 शिक्षकों की नियुक्तियां होनी हैं। जबकि एलटी से लेक्चरर में पदोन्नति के 2200 से अधिक पद हैं। अतिथि शिक्षकों के हित में कोई कदम न उठाया तो बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक प्रभावित होंगे। अतिथि शिक्षक संघ ने कहा कि सरकार की इस अनदेखी के खिलाफ संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed