फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet meeting after oath: Pushkar singh dhami, Decision may be taken to form High Power Committee on Uniform Civil Code

धामी की शपथ के बाद कैबिनेट बैठक: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हाई पावर कमेटी बनाने का लिया जा सकता है फैसला

Wed, 23 Mar 2022 08:47 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Mar 2022 08:47 AM IST
सार

आज परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अगर मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाती है तो धामी सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि पहली कैबिनेट में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet meeting after oath: Pushkar singh dhami, Decision may be taken to form High Power Committee on Uniform Civil Code
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं। इसमें समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर हाई पावर कमेटी बनाए जाने का फैसला लिया जा सकता है। बुधवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में यदि मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाती है तो धामी सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक ले सकते हैं। इस संभावना को देखते हुए शासन स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पहली कैबिनेट में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा भाजपा के चुनाव दृष्टि पत्र को सरकारी नीति दस्तावेज बनाए जाने का फैसला भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...युवा प्रदेश, युवा मुख्यमंत्री का फार्मूला:  261 दिन बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी पर भरी हामी, आज होगी ताजपोशी
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथग्रहण से पहले मंदिरों में बजेंगे घंटे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह से पहले सुबह-सुबह मंदिरों के घटें बजेंगे। संगठन की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं को फरमान जारी कर दिया गया है कि वह अपने-अपने आसपास के मंदिरों जाएंगे और भगवान की पूजा अर्चना करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में शपथग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजन के लिए बनाई गई 15 समितियों के संयोजकों से तैयारियों का फीडबैक लिया गया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने निर्देश दिए कि शक्ति केंद्रों से लेकर मंडल स्तर तक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह साढ़े सात से अपने क्षेत्र के मंदिरों में जाएंगे और राज्य की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे।


मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश पदाधिकारी व आम कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। तैयारी बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी व सुरेश भट्ट भी उपस्थित थे।  

समारोह स्थल का मुआयना किया
पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शपथग्रहण समारोह स्थल परेड मैदान का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, ज्योति गैरोला, पुष्कर सिंह काला, मनवीर सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed