फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Oath Ceremony, After 261 days, BJP agreed to make Pushkar Singh Dhami Chief Minister

युवा प्रदेश, युवा मुख्यमंत्री का फार्मूला: 261 दिन बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी पर भरी हामी, आज होगी ताजपोशी

Wed, 23 Mar 2022 04:33 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Mar 2022 04:33 PM IST
सार

पिछले साल तीन जुलाई को भाजपा ने सबसे युवा धामी को विधायक दल का नेता चुना था। और पांच जुलाई को धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Oath Ceremony, After 261 days, BJP agreed to make Pushkar Singh Dhami Chief Minister
dhami - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

युवा प्रदेश, युवा मुख्यमंत्री के फार्मूले पर चलते हुए 261 दिन बाद भाजपा ने फिर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर ही हामी भरी। पूर्व की सरकार के इतने कम कार्यकाल में धामी ने धुआंधार बैटिंग करते हुए कई अहम फैसले लिए थे। तब रूठों को मनाने की चुनौती थी तो कर्मचारियों और समाज के दूसरे असंतुष्ट वर्ग को साधने की भी मुश्किल राह। सभी से पार पाते हुए उनके नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव लड़ा और 47 सीटों के भारी बहुमत के साथ सत्ता में दोबारा आने का मौका मिला।

विज्ञापन


पिछले साल तीन जुलाई को जब भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी तो तमाम तरह की कयासबाजी थी। तमाम दावेदारों के नाम चर्चा में चल रहे थे। दो सीएम बदलने से कार्यकर्ताओं में मायूूसी भी थी। एक अदने से दावेदार माने जा रहे पुष्कर सिंह धामी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित हुआ तो जैसे एक अलग ऊर्जा का संचार होता चला गया।

विज्ञापन

 

भाजपा को भी एक उम्मीद की किरण मिलती गई। पांच जुलाई को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के सप्ताह भर के भीतर धामी ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश को हटाकर नौकरशाही में एक संदेश भी दे दिया। इसके बाद उन्होंने जहां कर्मचारियों के लिए तमाम घोषणाएं की तो कई योजनाओं को लेकर दिन-रात एक कर दिया। आज धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह: श्री बदरी-केदार के गद्दीस्थल सहित आज सभी मंदिरों में होगी विशेष पूजा


बताते हैं कि समय कम और जिम्मेदारी ज्यादा होने के चलते पुष्कर सिंह धामी ने काम करने में कोई कोताही नहीं बरती। विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक दिन में कई-कई विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर रैलियां कीं। पूरी जान लगाकर चुनाव लड़े और आखिरकार भाजपा के खाते में दोबारा प्रचंड बहुमत की जीत आई। हालांकि, इस मारामारी में धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। इसके बाद से तमाम तरह की कयासबाजियां चल रहीं थीं लेकिन धामी कहीं भी दावेदारों की सूची के पहले नंबर से नहीं हट पाए। आखिरकार पार्टी ने 261 दिन के बाद दोबारा धामी के नाम पर ही हामी भर दी। 

पिछली सरकार में धामी ने यह लिए थे प्रमुख फैसले
- प्रदेश में चुनाव से पहले 20 हजार से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। ज्यादातर पर निकल भी गई।
- सभी भर्तियों में 31 मार्च तक किसी भी तरह का आवेदन शुल्क किसी भी उम्मीदवार से नहीं लिया जाएगा।
- कर्मचारियों की वेतन, पेंशन आदि से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए वेतन विसंगति समिति का गठन किया गया।
- सबसे चर्चित और विवादित चारधाम देवस्थानम बोर्ड को समिति बनाकर उसकी रिपोर्ट के आधार पर खत्म किया।
- तीसरे गैरसैंण मंडल को लेकर हर तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
- सभी सरकारी अस्पतालों में 260 से ज्यादा जांचों को निशुल्क कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed