फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting 2020 Will Held On 17th june, Decision on Migrants and Employment

उत्तराखंड: 17 जून को होगी कैबिनेट की बैठक, रोजगार और प्रवासियों को लेकर हो सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय

Sun, 14 Jun 2020 09:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jun 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting 2020 Will Held On 17th june, Decision on Migrants and Employment
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक 17 जून को होगी। बैठक में रोजगार और प्रवासियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इससे पहले 29 मई को कैबिनेट की बैठक हुई थी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बैठक के अगले दिन कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन


महाराज के संक्रमित होने के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीन मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत को होम क्वारंटीन होना पड़ा था। सचिवालय में मुख्यमंत्री सचिवालय को बंद करने के अलावा महाराज के विभागों से जुड़े अनुभाग बंद कर दिए गए थे। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट भी करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

विज्ञापन

रोजगार गारंटी योजना भी आ सकती है

अब 17 जून को बैठक होगी, जिसमें सरकार कई लंबित मामलों को स्वीकृति के लिए ला सकती है। लंबे समय से शहरी क्षेत्रों में प्रवासियों को रोजगार देने के लिए रोजगार गारंटी योजना भी आ सकती है। प्रवासियों के लिए सरकार कुछ अन्य योजनाओं पर भी विचार कर रही है।

एकीकृत आदर्श गांव योजना की गाइडलाइन भी सरकार कैबिनेट में ला सकती है। इस योजना के तहत 95 ब्लॉकों में एक एक आदर्श गांव बनाया जाना है। पूर्व मुख्यमंत्री के बकाया किराया माफी के अध्यादेश को हाईकोर्ट द्वारा असंवैधानिक करार देने के बाद अब सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed