फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet gives Relief to five thousand traders One Time Settlement Scheme extended

Uttarakhand Cabinet: पांच हजार व्यापारियों को राहत, वन टाइम सेटलमेंट स्कीम तीन माह बढ़ाई

Thu, 11 Jan 2024 10:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jan 2024 10:37 PM IST
सार

स्कीम के तहत बकाया टैक्स जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में छूट का लाभ मिलेगा। 31 दिसंबर 2023 तक दो हजार व्यापारियों को स्कीम का फायदा उठाकर 56 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet gives Relief to five thousand traders One Time Settlement Scheme extended
- फोटो : Istock

विस्तार

उत्तराखंड मूल्यवर्धित कर अधिनियम (वैट) का बकाया टैक्स जमा करने के लिए प्रदेश सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को तीन माह के लिए बढ़ाया गया। इससे पांच हजार व्यापारियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


स्कीम के तहत बकाया टैक्स जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में छूट का लाभ मिलेगा। 31 दिसंबर 2023 तक दो हजार व्यापारियों को स्कीम का फायदा उठाकर 56 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया। जुलाई 2017 में जीएसटी लागू किया गया, लेकिन इससे पहले प्रदेश में वैट प्रणाली लागू थी। हजारों ऐसे व्यापारियों ने जीएसटी में पंजीकरण कराया, लेकिन वैट में बकाया टैक्स जमा नहीं कराया।
विज्ञापन


Uttarakhand: हजारों परिवारों को राहत, प्रदेश में लागू रहेगी नजूल नीति, पढ़ें धामी कैबिनेट के अन्य अहम फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स के पुराने वादों का निपटारा करने के लिए प्रदेश सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की। इस स्कीम की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 को खत्म हो गई। इसके बावजूद लगभग पांच हजार व्यापारी ऐसे हैं। जिनके टैक्स वादों का निपटारा नहीं हुआ है। व्यापारियों की मांग पर सरकार ने स्कीम को 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दी है।

स्कीम के तहत बकाया टैक्स राशि जमा करने पर व्यापारी को ब्याज और अर्थदंड में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। 31 दिसंबर 2023 तक दो हजार व्यापारियों ने योजना का लाभ उठाया। इन व्यापारियों ने 56 करोड़ का जमा कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed