फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet decision Sitarganj sugar mill will be given on lease for 30 years

Uttarakhand: 30 साल के लिए लीज पर दी जाएगी सितारगंज चीनी मिल, प्रति वर्ष सरकार को पांच करोड़ देगी कंपनी

Thu, 16 Feb 2023 04:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Feb 2023 04:04 PM IST
सार

पूर्व में कई सालों तक घाटे में चलने के कारण सितारगंज चीनी मिल को बंद करना पड़ा था। गन्ना किसानों के हित में सरकार ने मिल को दोबारा शुरू किया था। अब पीपीपी मोड पर मिल को संचालित करने वाले कंपनी प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपये सरकार को देगी। मिल कर्मचारियों का दूसरी सहकारी चीनी मिल में समायोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand cabinet decision Sitarganj sugar mill will be given on lease for 30 years
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले की सरकारी चीनी मिल सितारगंज को पब्लिक प्राइवेट पाटर्नशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित करने के लिए सरकार ने 30 साल के लिए लीज पर देने का निर्णय लिया है। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मिल को कंपनी को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

सितारगंज चीनी मिल को चलाने के लिए सरकार हर साल 35 से 40 करोड़ रुपये खर्च रही है। पूर्व में कई सालों तक घाटे में चलने के कारण मिल को बंद करना पड़ा था। गन्ना किसानों के हित में सरकार ने मिल को दोबारा शुरू किया था। अब पीपीपी मोड पर मिल को संचालित करने वाले कंपनी प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपये सरकार को देगी। मिल कर्मचारियों का दूसरी सहकारी चीनी मिल में समायोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet Decision: तहसीलदार को प्रमोशन का मौका, डीएम को वीआईपी ड्यूटी से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में 50 करोड़ से बनेगा एकीकृत एक्वा पार्क

प्रदेश में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में 50 करोड़ की लागत से एकीकृत एक्वा पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की 41 एकड़ जमीन मत्स्य विभाग को साैंपी जाएगी।

एक्वा पार्क में मत्स्य बीज उत्पादन के साथ ही मार्केटिंग, मछली पालन के लिए आधुनिक तकनीक की जानकारी, एक्वेरियम समेत अन्य तमाम सुविधाएं होगी। इस पार्क को बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 90 प्रतिशत धनराशि दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed