फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision SEs of departments will be able to pass tenders up to five crores

Uttarakhand Cabinet Decision: विभागों के एसई पांच करोड़ तक के टेंडर कर सकेंगे पास, अधिकारों में बढ़ोत्तरी

Fri, 04 Aug 2023 11:49 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Aug 2023 11:49 AM IST
सार

वित्त विभाग के मुताबिक इससे सरलीकरण के साथ विभागीय स्तर होने वाले कार्यों के निपटारे में मदद मिलेगी और वे समयबद्ध पूरे किए जा सकेंगे। प्रशासकीय विभाग, विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों के वित्तीय अधिकारों में भी वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision SEs of departments will be able to pass tenders up to five crores
टेंडर - फोटो : istock

विस्तार

वित्त विभाग ने सिंचाई, लोनिवि, पेयजल समेत सभी इंजीनियरिंग विभागों में अधीक्षण अभियंता (एसई) और अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के वित्तीय अधिकार बढ़ा दिए हैं। अब एसई पांच करोड़ रुपये तक की राशि के टेंडर पास कर सकेंगे। अभी तक उन्हें दो करोड़ रुपये तक टेंडर पास करने का अधिकार था।

विज्ञापन

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड वित्तीय हस्त पुस्तिका में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। वित्त विभाग के मुताबिक इससे सरलीकरण के साथ विभागीय स्तर होने वाले कार्यों के निपटारे में मदद मिलेगी और वे समयबद्ध पूरे किए जा सकेंगे। प्रशासकीय विभाग, विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों के वित्तीय अधिकारों में भी वृद्धि की गई है। इंजीनियरिंग विभागों में तकनीकी स्वीकृति के प्रावधान को हटा दिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Landslide: भारी बारिश से गौरीकुंड में हुआ भूस्खलन, 13 लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू जारी

विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए प्रमुख संशोधन

-अधिशासी अभियंता के टेंडर पास करने के अधिकार को 75 लाख से बढ़ाकर 1.50 करोड़ तक किया

-अधीक्षण अभिंयता के टेंडर पास करने के अधिकार को दो करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ तक किया

-उद्यान विभाग के कार्यालय अध्यक्ष को सामान खरीदने की सीमा 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये की

-होम्योपैथी विभागाध्यक्ष भी अब एक करोड़ रुपये की दवाई अपने स्तर पर खरीद सकेंगे, पहले नहीं था अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed