Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet decision Land use conversion for agricultural land to become cheaper

उत्तराखंड कैबिनेट में बड़ा फैसला: कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन सस्ता, नक्शे पास कराने होंगे आसान

Fri, 27 Nov 2026 09:59 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Nov 2026 09:59 PM IST
सार

प्रदेश में भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2011 के मानकों में छूट (शिथिलीकरण) देने की प्रक्रिया को शासन ने और अधिक पारदर्शी व स्पष्ट कर दिया है। अब भूखंड के क्षेत्रफल और उपयोग की श्रेणी के आधार पर छूट देने के अधिकार तीन स्तरों, प्राधिकरण बोर्ड, विभागीय मंत्री और राज्य कैबिनेट में विभाजित किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet decision Land use conversion for agricultural land to become cheaper
कैबिनेट का फैसला - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

उत्तराखंड में अभी तक कृषि से आवासीय या व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन खासा महंगा था। धामी कैबिनेट ने शुक्रवार को इसकी दरों में भारी कमी कर दी है। साथ ही भू-उपयोग जिला विकास प्राधिकरण से लेकर उडा और शासन के लिए श्रेणियों में बांट दिया है, जिससे जल्दी काम हो सके। दूसरी ओर, सरकार ने प्रदेश में भवन निर्माण से जुड़े बिल्डिंग बायलॉज में भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


कृषि से आवासीय, व्यावसायिक लैंड यूज बदलाव का खर्च 15 फीसदी
सरकार ने माना कि वर्तमान में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की दरें अव्यावहारिक होने व स्थानीय स्तर पर भूमि की सर्किल दर अधिक होने के कारण भू-स्वामी एवं विकासकर्ता वैधानिक स्वीकृति लेने से बच रहे हैं। इस कारण अवैध, अनियंत्रित एवं अनियोजित निर्माण, प्लॉटिंग की स्थिति बढ़ रही है। जिससे महायोजना का मूल स्वरूप प्रभावित होने की संभावना है। नियोजित एवं वैधानिक विकास को गति प्रदान करने, ईओडीबी को बढ़ाने, निजी विकासकर्ताओं की ओर से अवस्थापना निर्माण को प्रोत्साहित करने, शासकीय बजट पर पड़ने वाले संभावित वित्तीय भार को रोकने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को पुनर्जीवित करने, प्राधिकरण को वर्तमान वित्तीय संकट से उबारने और भूमि विवादों की संभावनाओं को कम करने के लिए शुल्क की दरें संशोधित करने का फैसला लिया गया है। इसमें अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित हैं। जैसे कृषि से आवासीय का शुल्क सर्किल रेट के 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत, कृषि से व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन का शुल्क सर्किल रेट के 150 प्रतिशत से घटाकर सीधे 15 प्रतिशत किया गया है। अन्य श्रेणियों में भी इसी तरह बदलाव होंगे।
विज्ञापन


UK Top News: कैबिनेट के बड़े फैसले, आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम की घोषणाएं, आशाओं के लिए राहत की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग बायलॉज में छूट के लिए नए मानक तय
आवास विभाग की ओर से जारी नए वर्गीकरण में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं। आवासीय और व्यावसायिक निर्माण के नियम नए प्रावधानों के तहत, एकल आवासीय भवन (30 वर्गमीटर न्यूनतम क्षेत्रफल) में 500 वर्गमीटर तक के भूखंड पर छूट का अधिकार प्राधिकरण बोर्ड को दिया गया है। इससे बड़े मामलों में विभागीय मंत्री निर्णय लेंगे। वहीं, ग्रुप हाउसिंग (फ्लैटेड) के लिए मैदानी क्षेत्रों में 2000 और पहाड़ों में 1000 वर्गमीटर तक प्राधिकरण बोर्ड, क्रमशः 4000 और 2000 वर्गमीटर तक मंत्री और इससे बड़े प्रोजेक्ट्स पर कैबिनेट की मुहर अनिवार्य होगी। व्यावसायिक श्रेणी में मॉल, मल्टीप्लेक्स, वेडिंग पॉइंट, होटल और रिसॉर्ट्स के लिए भी क्षेत्रफल की सीमा तय कर दी गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योगों का भी वर्गीकरण अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूल, विश्वविद्यालय, औद्योगिक इकाइयों, पेट्रोल पंप और फार्म हाउस के लिए भी यही त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू होगी। उदाहरण के तौर पर, 50 बेड तक के अस्पताल में मैदानी क्षेत्र में 4000 और पहाड़ में 3000 वर्गमीटर तक के मामले प्राधिकरण बोर्ड स्तर पर निस्तारित हो सकेंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि मानकों में शिथिलीकरण केवल विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में ही दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विकास प्राधिकरण को बोर्ड की संस्तुति के साथ यह प्रमाण-पत्र भी देना अनिवार्य होगा कि प्रकरण में छूट दिया जाना अत्यंत आवश्यक और औचित्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed