फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision: Government did not increase MSP of sugarcane

Cabinet Decision: उत्तराखंड में सरकार ने नहीं बढ़ाया गन्ने का MSP, बीते साल की दरों पर होगा भुगतान

Thu, 02 Mar 2023 09:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Mar 2023 09:26 PM IST
सार

इस बार गन्ना किसान सरकार ने एमएसपी बढ़ाने की उम्मीद लगाए थे। लेकिन कैबिनेट ने इसमें बढ़ोतरी नहीं की। बीते साल की दरों पर किसानों को गन्ने का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision: Government did not increase MSP of sugarcane
गन्ना - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बीते साल की दरों पर किसानों को गन्ने का भुगतान किया जाएगा। जिसमें सामान्य प्रजाति के 345 रुपये और अगेती प्रजाति के 355 रुपये प्रति क्विंटल कीमत तय है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून जिले में गन्ने की खेती होती है। इसमें लगभग 2.50 किसान 88 हजार हेक्टेयर पर गन्ने की पैदावार करते हैं। प्रदेश में 729.70 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन होता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में गैर आवासीय भवनों में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन होगा अनिवार्य, पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार गन्ना किसान सरकार ने एमएसपी बढ़ाने की उम्मीद लगाए थे। खास बात यह है कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले सरकार गन्ने का एमएसपी घोषित करती है लेकिन इस बार पेराई सत्र शुरू होने पर गन्ने की कीमत तय नहीं हुई थी।

एमएसपी के लिए गठित राज्य परामर्शी समिति की सिफारिश के आधार पर कैबिनेट ने बीते वर्ष की भांति न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने का निर्णय लिया है। वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिलों की ओर से किसानों को अगेती प्रजाति 355 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के 345 रुपये प्रति क्विंटल (मिल गेट पर) के हिसाब से खरीदा जाएगा। इसके अलावा बाहरी क्रय केंद्रों से गन्ने का परिवहन चीनी मिल तक करने पर 9.50 प्रति क्विंटल निर्धारित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed